1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. amartya sen on UCC and hindu rashtra

अमर्त्य सेन बोले- मुश्किल मुद्दा है UCC, हिंदू राष्ट्र की अवधारणा से संबंध

uniform civil code
Uniform Civil Code : नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने दावा किया कि समान नागरिक संहिता (UCC) एक मुश्किल मुद्दा है और इसे आसान बनाने की कोशिश जारी है। उन्होंने कहा कि यूसीसी का निश्चित रूप से हिंदू राष्ट्र की अवधारणा से संबंध है।
 
सेन ने कहा कि हिंदू राष्ट्र ही प्रगति का एकमात्र रास्ता नहीं है... हिंदू धर्म का दुरुपयोग किया जा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता एक मुश्किल मुद्दा है। अब इसे आसान बनाने की कोशिश की जा रही है। हममें भिन्नताएं हैं। धर्मों में भिन्नता है, नियमों और रीति-रिवाजों में भिन्नता है। हमें उन भिन्नताओं को दूर करके एकजुट होने की जरूरत है।
 
सेन ने कहा कि मैंने अखबार में पढ़ा कि समान नागरिक संहिता लागू करने में अब और देरी नहीं होनी चाहिए। पता नहीं ऐसी बेकार अवधारणा कहां से आती है। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 
अगला लेख
Maharashtra Politics: सुप्रिया सुले ने अजित पवार को दी चेतावनी, कहा- हमारा अपमान करें, पिता शरद पवार का नहीं