1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. akshay kumar to appear before punjab sit for his connection with ram rahim

क्या अक्षय कुमार ने की थी राम रहीम की मदद, SIT करेगी पूछताछ

akshay kumar
चंडीगढ़। गुरमीत राम रहीम से संबंधों को लेकर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं। बुधवार को इस मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) अक्षय कुमार से पूछताछ करेगी। 
 
एसआईटी प्रकाश सिंह बादल और उनके बेटे सुखबीर सिंह बादल से चंडीगढ़ में पहले ही पूछताछ कर चुकी है। SIT ने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को अमृतसर की बजाय चंडीगढ़ में पेश होने का विकल्प दिया है।
 
SIT ने अक्षय को 21 नवंबर के लिए समन भेजा था। उनसे पंजाब पुलिस हेडक्वॉर्टर में से पूछताछ हो सकती है।
 
अक्षय कुमार पर डेरा सच्चा सौदा के चीफ़ गुरमीत राम रहीम की सुखबीर बादल से मीटिंग करवाने का आरोप है। हालांकि सुखबीर सिंह बादल और अक्षय कुमार दोनों ने ही इन आरोपों से इंकार किया है। गुरमीत राम रहीम इस समय बलात्कार के दो मामलों में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है।
 
उ्ल्लेखनीय है कि अक्षय कुमार ने ट्विटर के जरिए भी इस मामले में अपनी सफाई पेश दी थी। उन्होंने कहा था कि मुझे पता चला है कि सोशल मीडिया पर कुछ खबरें इन दिनों सर्कुलेट हो रही हैं जिनमें मेरा नाम गुरमीत राम रहीम सिंह नाम के किसी शख्स से जोड़ा जा रहा है। साथ ही मेरी उनसे हुई किसी मुलाकात का भी जिक्र किया जा रहा है। मैं गुरमीत राम रहीम सिंह नाम के शख्स से आज तक कभी भी और कहीं भी नहीं मिला हूं।'
 
अगला लेख
प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच गिरी बच्ची, दहशत में मां बेहोश