शुक्रवार, 5 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Akhilesh Yadav's statement regarding Lok Sabha elections
Written By
Last Modified: आजमगढ़ (उप्र) , शनिवार, 30 दिसंबर 2023 (01:29 IST)

भाजपा उप्र में हारेगी तभी केंद्र की सत्ता से हटेगी : अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav's statement regarding Lok Sabha elections : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी हारेगी तो ही केंद्र की सत्ता से बाहर होगी।
 
सपा प्रमुख यादव ने कहा, 2024 के लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी भूमिका होगी। प्रदेश की जनता भाजपा का सफाया करेगी। उत्तर प्रदेश में भाजपा हारेगी तो देश से हटेगी। समाजवादियों ने नारा दिया है ‘80 हराओ, भाजपा हटाओ’। समाजवादी पार्टी इसी नारे को लक्ष्य मानकर काम कर रही है।
 
उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने आरोप लगाया, भाजपा सरकार लोकतंत्र विरोधी है। भाजपा सरकार सामाजिक न्याय की विरोधी है। जातीय जनगणना की विरोधी है। उन्होंने जोर देकर कहा, बिना जातीय जनगणना सामाजिक न्याय नहीं मिल सकता।
 
यादव ने कानून-व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा, भाजपा सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’ ‘जीरो’ हो चुका है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
कुछ ही देर में अयोध्या पहुंचेंगे पीएम मोदी, रोड शो के बाद देंगे 16000 करोड़ की सौगात (live updates)