1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Akhilesh Yadav on Operation Sindoor

अखिलेश बोले, आतंकवाद की जड़ पर हमला करना होगा, टहनियां अपने आप सूख जाएंगी

akhilesh yadav
Akhilesh Yadav on Operation Sindoor : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकवादियों के ठिकानों पर की गई कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि यह लड़ाई लंबी है और दहशतगर्दी की जड़ पर हमला करना होगा।
 
यादव ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाये जाने का स्वागत करते हुए कहा कि सपा पहलगाम हमले के बाद दिल्ली में आयोजित सर्वदलीय बैठक में पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि इस मामले में जो भी कार्रवाई करनी होगी, उसमें पार्टी सरकार के साथ खड़ी रहेगी।
 
उन्होंने कहा कि जब आतंकवाद की जड़ पर हमला होगा तो यह जो टहनियां दिखाई दे रही हैं वे अपने आप सूख जाएंगी। यह लड़ाई लंबी है और सीमा की सुरक्षा के लिए हमेशा सजग रहना पड़ेगा। चूक की कोई भी गुंजाइश स्वीकार नहीं की जा सकती। हमें अपनी सेना पर अपने सशस्त्र बलों पर पूरा भरोसा है।
 
यादव ने कहा कि भारत को और मजबूती के साथ आतंकवाद का मुकाबला करना पड़ेगा क्योंकि दुनिया आतंकवाद का मुकाबला कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि अभी सर्वदलीय बैठक फिर से बुलाया जाना तय हुआ है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव उस बैठक में शामिल होंगे। जो हमारी पार्टी का सुझाव होगा, वह उसे जरूर देंगे।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
भारत को आतंकवाद के खात्मे तक ICC प्रतियोगिताओं में भी पाकिस्तान से नहीं खेलना चाहिए: गंभीर