सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार का नया कानून
- दिल्ली में कोरोना के रिकॉर्ड 5739 नए मामले, लगातार दूसरे दिन 5 हजार से अधिक नए मरीज
- सत्येन्द्र जैन ने कहा- राजनीति से प्रेरित थे कपिल मिश्रा के आरोप
- राजधानीवासियों पर कोरोना और प्रदूषण की दोहरी मार, AQI का स्तर 400 पार
- दिल्ली में 1 नवंबर से शुरू होगा HSRP का काम, नंबर्स प्लेट का स्टेटस मैसेज से मिलेगा
लगातार दूसरे दिन भी प्रदूषण से दिल्ली बेहाल, हवा की गुणवत्ता गंभीर
नई दिल्ली। राजधानी के लोगों को शुक्रवार लगातार दूसरे दिन प्रदूषण का 'गंभीर' दंश झेलना पड़ा। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) के आंकड़ों के अनुसार आज भी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज की गई।
समिति के अनुसार आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 408, द्वारका सेक्टर-8 में 405 ,अलीपुर में 403 जहांगीरपुरी में 423 पर दर्ज किया गया जो गंभीर श्रेणी में आता है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार सुबह बवाना में एक्यूआई 447 रहा। आनंद विहार में 408, पटपड़गंज में 404 और वजीरपुर में 411 रहा। चारों ही स्थानों पर यह गंभीर श्रेणी में है।
वायु गुणवत्ता को शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 और 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 तक को खराब और 301 से 400 के बीच को बहुत खराब तथा 401 से 500 तक को 'गंभीर श्रेणी में आता है। (वार्ता)
