ganesh chaturthi

कम नहीं हुई एयर इंडिया के यात्रियों की परेशानी, 137 उड़ानों पर पड़ा असर

Updated: रविवार, 28 अप्रैल 2019 (15:14 IST)
नई दिल्ली। एयर इंडिया के चेक इन सॉफ्टवेयर में शनिवार सुबह आई खराबी का असर अब भी बरकरार है और एयरलाइन ने कहा है कि रविवार को 137 उड़ानों के आगमन-प्रस्थान में देरी होगी। एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को इन 137 उड़ानों में औसतन 197 मिनट की देरी होगी।
 
विश्वभर के हजारों यात्रियों को शनिवार सुबह बुरे अनुभव का सामना करना पड़ा था, जब एयरलाइन के पीएसएस सॉफ्टवेयर ने तकनीकी गड़बड़ी की वजह से सुबह 3.30 से 8.45 बजे तक काम करना बंद कर दिया था। यह सॉफ्टवेयर चेक-इन, बैगेज एवं आरक्षण संबंधी कार्यों का हिसाब रखता है।
 
प्रवक्ता ने बताया कि सॉफ्टवेयर के 5 घंटे तक खराब रहने की वजह से शनिवार को 149 उड़ानों में देरी हुई। रविवार को इसके असर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रथम खंड में देरी के कारण 137 उड़ानों में 197 मिनट (औसत) का विलंब है।
 
पहले खंड में एक बार किसी विमान के समय में देरी होती है तो दूसरे एवं तीसरे खंड में भी उसमें देरी होना तय होता है। आमतौर पर एक विमान 1 दिन में एक खंड से दूसरे खंड में जाता है। उदाहरण के लिए अगर दिल्ली-मुंबई एक खंड है तो मुंबई-बेंगलुरु दूसरा खंड और बेंगलुरु-चेन्नई तीसरा खंड है।
 
एयर इंडिया समूह रोजाना करीब 674 उड़ानों का परिचालन करता है। इस समूह में उसकी सहायक कंपनियां अलायंस एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी शामिल हैं। (भाषा)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

गुरुग्राम में 'ऑपरेशन सफेद सागर' के ग्रुप कैप्टन पर जानलेवा हमला, पार्किंग विवाद में लोहे की रॉड से फोड़ा सिर

LIVE: राजस्थान नगर निकास चुनाव में भाजपा का दबदबा, कैसा है कांग्रेस का प्रदर्शन?

गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर खौफनाक मंजर: महिला बाइकर का पीछा कर मारी टक्कर, कैमरे में कैद हुआ हिट-एंड-रन का वीडियो

डॉक्टरों की नई पौध तैयार कर रहा यूपी, योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार

Women Asia Cup 2026: भारत ने जीता महिला एशिया कप, फिर मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से क्यों किया इनकार?

अगला लेख