1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Air India says no cancellation fee from passengers

एयर इंडिया से उड़ान भर रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें

Air India
नई दिल्ली। एयर इंडिया ने टिकट बुक करने के 24 घंटे के भीतर उसे रद्द करने, या उसमें बदलाव करने पर एक मई से कोई शुल्क नहीं लेने का निर्णय लिया है। यह फैसला एक मई से लागू होगा। 
 
एयर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) ने एक सर्कुलर जारी कर इस फैसले को लागू करने की जानकारी दी गई है। भारतीय विमानन नियामक डीजीसीए ने 27 फरवरी को ‘पैसेंजर चार्टर’ जारी किया। इसमें यह भी शामिल है, जो एक मई से लागू होगा।
 
एयरलाइन के अनुसार, यात्री इस सुविधा का लाभ तभी ले पाएंगे जब उनके द्वारा बुक टिकट कम से कम सात दिन बाद के लिए हो।
अगला लेख
साबित हो गया कि धोनी बिन सब सून, चेन्नई सुपरकिंग्स भी और टीम इंडिया भी