sundarkand
✕

इन 3 मुद्दों पर अभी भी मोदी से अलग है नीतीश की राय, कब आएगा जदयू का घोषणा पत्र

Updated: रविवार, 28 अप्रैल 2019 (13:13 IST)
बिहार में भले ही भाजपा और जदयू साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हो लेकिन कुछ मुद्दों पर जदयू नेता नीतीश कुमार अभी भी नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी से सहमत नहीं है। दोनों ही दलों में सहमति नहीं बनने से जदयू लोकसभा चुनाव के 3 चरणों का मतदान होने के बाद भी अपना घोषणापत्र जारी नहीं कर सका है। ऐसे में यह सवाल भी उठ रहे हैं कि जदयू का घोषणापत्र कब आएगा? आइए नजर डालते हैं उन मुद्दों पर, जिन पर भाजपा और जदयू के विचार अलग अलग है...
 
आर्टिकल 370 : आर्टिकल 370 पर भाजपा और जदयू के विचार बिल्कुल नहीं मिलते। जहां एक ओर नरेंद्र मोदी खुद 370 को खत्म करने की वकालत कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ नीतीश कुमार इसके पूरी तरह खिलाफ हैं।
 
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण : अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर भी भाजपा और जदयू के विचार बिल्कुल नहीं मिलते। हालांकि दोनों ही दल इस मामले पर अदालत के फैसले का इंतजार कर रहे हैं और मामले पर चुप्पी बनाए हुए हैं।
 
समान नागरिक संहिता : इस मुद्दे पर भी भाजपा और जदयू के बीच गंभीर मतभेद बने हुए हैं। मोदी सरकार अलग-अलग धर्मों में मौजूदा पर्सनल लॉ को खत्म करने के लिए समान नागरिक संहिता को लागू करना चाहती है। वहीं जदयू ऐसा नहीं चाहती।
 
उल्लेखनीय है कि बिहार में भाजपा, जदयू और एलजेपी एक साथ चुनाव लड़ रही है। तीनों दलों के बीच हुए समझौते के तहत जेडीयू और बीजेपी को 17-17 सीटों और राम विलास पासवान की एलजेपी 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। 
 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख