मंगलवार, 22 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. AIADMK breaks alliance with BJP
Written By
Last Modified: सोमवार, 25 सितम्बर 2023 (19:09 IST)

लोकसभा चुनाव से पहले दक्षिण में BJP को बड़ा झटका, AIADMK ने किया गठबंधन तोड़ने का ऐलान, बताई यह वजह

Lok Sabha Elections 2024
AIADMK breaks alliance with BJP : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा को तमिलनाडु में बड़ा झटका लगा है। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) ने सोमवार शाम को BJP के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA ) नाता तोड़ लिया है। इसे दक्षिण की सियासत में भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
 
अन्नाद्रमुक के उप समन्वयक केपी मुनुसामी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में AIADMK ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया।

AIADMK आज से BJP और NDA गठबंधन से सारे रिश्ते तोड़ रही है। भाजपा का राज्य नेतृत्व पिछले एक साल से लगातार हमारे पूर्व नेताओं, हमारे महासचिव EPS और हमारे कार्यकर्ताओं के बारे में अनावश्यक टिप्पणी कर रहा है।
ये भी पढ़ें
इन स्मार्टफोन्स पर नहीं सपोर्ट करेंगे WhatsApp के नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट