1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. ahmedabad plane crash news

क्या अहमदाबाद विमान हादसे का पूर्वानुभास था अखबार का ये विज्ञापन!, घटना की सुबह ही छपा था

अहमदाबाद विमान दुर्घटना
ahmedabad plane crash : अहमदाबाद से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कल यानी 12 जून, 2025 को अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक यात्री विमान क्रैश हो गया। इस दुखद घटना के साथ ही एक और बात है जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है – और वो है मिड डे अखबार में आज प्रकाशित हुआ एक विज्ञापन। यह विज्ञापन सुबह ही अखबार के फ्रंट पेज पर छपा था और इसकी तस्वीर देखकर लोग हैरान अखबार के फ्रंट पेज पर प्रकाशित विज्ञापन में भी एक विमान है और यह तस्‍वीर बिलकुल वैसी है, जैसी आज अहमदाबाद विमान हादसे के बाद देखने को मिली है।

विज्ञापन का वो हैरान कर देने वाला संयोग
अहमदाबाद हादसे की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें विमान एक बिल्डिंग में फंसा हुआ नजर आ रहा है। ठीक इसी तरह, आज सुबह मिड डे अखबार में छपे विज्ञापन में भी एक ऐसी ही तस्वीर देखने को मिली है, जिसमें एक विमान एक इमारत पर लटका हुआ है। यह समानता इतनी अजीब है कि लोग इसे महज एक संयोग मानने को तैयार नहीं हैं और सोशल मीडिया पर इसे लेकर लगातार कमेंट्स और शेयर किए जा रहे हैं।
यह विज्ञापन आज ही अखबार में छपा था, और कुछ ही घंटों बाद अहमदाबाद में वास्तविक विमान हादसा हो गया, जिसकी तस्वीरें उस विज्ञापन से मेल खाती थीं। यह विडंबना, यह भयानक समानता, लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है। क्या यह सिर्फ एक विचित्र संयोग है, या इसके पीछे कोई गहरा अर्थ है?
 
कांग्रेस के नेता ने शेअर की ये तस्वीर

कांग्रेस के एक नेता ने मिड दे अखबार के फ्रंट पेज की फोटो शेअर करते हुए लिखा, “ये मिड डे न्‍यूज पेपर का फ्रंट पेज है जो आज ही पब्लिश हुआ था। पेपर में एयर इंडिया को किनारे पर क्रैश होकर एक बिल्डिंग से लटके दिखाया गया है। और शाम आते-आते ही ऐसा ही एयर इंडिया का विमान क्रैश होकर मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग से ऐसे ही लटका हुआ है।"


सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग इस घटना को लेकर अपनी अलग-अलग राय व्यक्त कर रहे हैं। कुछ लोग इसे एक भयानक संयोग मान रहे हैं, जो एक दुखद घटना के साथ जुड़ा हुआ है। उनका कहना है कि यह विज्ञापन सिर्फ एक मार्केटिंग कैंपेन था और इसका इस हादसे से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं, कुछ लोग इसे एक "भविष्यवाणी" के रूप में देख रहे हैं। यह घटना निश्चित रूप से मीडिया और आम जनता के बीच चर्चा का विषय बन गई है। एक ओर जहां पूरा देश अहमदाबाद विमान हादसे के पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहा है, वहीं दूसरी ओर इस विज्ञापन के संयोग ने एक अजीबोगरीब बहस छेड़ दी है।

इस भीषण हादसे में अब तक 265 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें 241 विमान में सवार लोग और 56 मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में मौजूद लोग शामिल हैं, जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। केवल एक यात्री ही इस विनाशकारी घटना में जीवित बच पाया है। यह एक ऐसा हादसा है जिसने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है।


 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Israel Attack On Iran : इजरायल ने ईरान के एटमी ठिकानों पर किया भयानक अटैक, पूरी दुनिया में हड़कंप