1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Ahmedabad in world greatest place

अहमदाबाद विश्व के 50 सर्वश्रेष्ठ स्थानों की सूची में, अमित शाह ने पीएम मोदी को दिया श्रेय

Ahmedabad
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारत के पहले यूनेस्को विश्व धरोहर शहर अहमदाबाद को टाइम पत्रिका की वर्ष 2022 में दुनिया के 50 सर्वश्रेष्ठ स्थानों की सूची में शामिल किए जाने पर गुरुवार को देशवासियों को बधाई दी। शाह ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया।
 
टाइम पत्रिका ने वर्ष 2022 में विश्व के ‘सर्वश्रेष्ठ स्थानों’ की सूची में भारत के शहर अहमदाबाद और केरल राज्य को शामिल किया है। इन दोनों स्थानों को ‘घूमने-फिरने के लिए 50 असाधारण स्थलों’ के रूप में चुना है। पत्रिका ने कहा कि भारत के पहले यूनेस्को विश्व धरोहर शहर अहमदाबाद में प्राचीन और आधुनिक नवाचार दोनों हैं, जो इसे सांस्कृतिक पर्यटन का केंद्र बनाते हैं।
 
अमित शाह ने एक ट्वीट में कहा, 'वर्ष 2001 से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात में जो विश्वस्तरीय अवसंरचना बनाने की नींव रखी गई, यह उसी का परिणाम है।

शाह ने कहा कि चाहे साबरमती नदी फ्रंट हो या अहमदाबाद में ‘साइंस सिटी’, मोदी ने हमेशा उन्नत आधारभूत ढांचे के निर्माण पर और भारत को भविष्य के लिए तैयार करने पर जोर दिया।
 
उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय और विशेष रूप से गुजरात के लोगों के लिए ये अत्यंत गर्व व हर्ष की बात है कि भारत के पहले यूनेस्को विश्व धरोहर शहर, अहमदाबाद को अब टाइम पत्रिका द्वारा ‘2022 के विश्व के 50 महानतम स्थानों’ की सूची में शामिल किया गया है। इस उपलब्धि पर मैं सभी को बधाई देता हूं।
अगला लेख
UP Crime News: अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने दोस्त की मदद से पति की कर दी हत्या