• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Address of Chief Minister Dr. Mohan Yadav in Global Investor Summit
Last Updated :भोपाल , सोमवार, 24 फ़रवरी 2025 (13:36 IST)

GIS में बोले CM मोहन यादव, मध्यप्रदेश बन रहा ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी

यादव ने कहा कि जब संभावनाओं के अनंत आकाश में हम सब मिलकर आशाओं की ज्योति जलाते हैं तो एक नहीं बल्कि सभी के आंगन रोशन होते हैं। यही हमारी सनातन संस्कृति की गौरवशाली विरासत भी है।

GIS में बोले CM मोहन यादव, मध्यप्रदेश बन रहा ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी - Address of Chief Minister Dr. Mohan Yadav in Global Investor Summit
GIS: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय और हम सब को गौरवान्वित करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी (Narendra Modi) की उपस्थिति में मध्यप्रदेश आज के ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बन रहा है।

यही हमारी संस्कृति की गौरवशाली विरासत भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'सबका साथ सबका विकास, सबका प्रयास सबका विश्वास' का मंत्र दिया है जिसमें यह संदेश समाहित है कि जब संभावनाओं के अनंत आकाश में हम सब मिलकर आशाओं की ज्योति जलाते हैं तो एक नहीं बल्कि सभी के आंगन रोशन होते हैं। यही हमारी सनातन संस्कृति की गौरवशाली विरासत भी है।ALSO READ: मैं क्षमा चाहता हूं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताई GIS में देर से पहुंचने की वजह
 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवेश प्रोत्साहन के लिए हम 18 नई नीतियां लेकर आए हैं 
 
मध्यप्रदेश सरकार ने देश और विदेश के उद्योगपतियों से लगातार संवाद करते हुए उनकी आवश्यकताओ और भविष्य की चुनौतियों को समझने का प्रयास किया और निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए हमने एक रोड मैप तैयार किया।ALSO READ: GIS: गौतम अदाणी मध्य प्रदेश में 2.1 लाख करोड़ रुपए का करेंगे निवेश
 
 इसी परिप्रेक्ष्य में हम अपनी निवेश नीतियों और निवेश फ्रेंडली इकोसिस्टम पर लगातार काम कर रहे हैं जिसके आधार पर निवेश प्रोत्साहन के लिए 18 नई नीतियां लेकर हम आए हैं। इन नीतियों से हमारा प्रयास उद्योग जगत की आवश्यकताओं को प्रदेश के विकास के मार्ग से जोड़कर बढ़ना है। हमने कई नए क्षेत्रों को भी ध्यान में रखते हुए सरल, निवेश अनुकूल और प्रासंगिक नीतियों का निर्माण किया है।
 
आगामी 5 वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था को दोगुना करने का लक्ष्य 
 
हमने आगामी 5 वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था को दोगुना करने का लक्ष्य निश्चित किया है जिस पर हम लगातार गतिशील है। 1 वर्ष पूर्व निवेश और औद्योगिक विकास की इस यात्रा को रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव के माध्यम से बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से प्रारंभ किया। यहां से पहली बार रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव की शुरुआत हुई  जिसके अगले क्रम में जबलपुर, ग्वालियर, सागर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम् जैसे संभाग केंद्र तो थे लेकिन रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव पहली बार जब हुई तो वास्तव में यह एक अलग प्रकार का हमारे लिए उत्साह और उमंग का वातावरण बना।ALSO READ: GIS के आयोजन से राजधानी भोपाल बनी देश के सबसे बड़े निवेशक सम्मेलन का केंद्र
 
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के उद्बोधन के मुख्य बिंदु
 
आज के इस अवसर पर ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2025 में पधारे हुए सभी उद्योगपतियों, निवेशक बंधुओं, यंग इन्वेस्टर और विभिन्न देशों के जनप्रतिनिधियों का मैं स्वागत करता हूं।
 
*हमारा सौभाग्य है, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय और हम सब को गौरवान्वित करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्रीमान नरेंद्र मोदीजी की उपस्थिति में मध्यप्रदेश आज के ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है।
 
*इसका महत्व इस नाते से और बढ़ जाता है, क्योंकि यशस्वी प्रधानमंत्रीजी की उपस्थिति आज भोपाल में एक नया रिकॉर्ड भी बना रही है। आमतौर पर भोपाल शब्द को जैसे ही है गूगल पर सर्च करें तो तुरंत भोपाल सर्च करते ही भोपाल गैस त्रासदी के माध्यम से अतीत की अपनी एक काली छाया को लेकर सामने आ जाता था।ALSO READ: GIS 2025 : आतिथ्य में नए आयाम स्थापित करेगी समिट, भोपाल में पहली बार टेंट सिटी
 
*आज यशस्वी प्रधानमंत्रीजी की मौजूदगी के बाद अब हमारा भोपाल ग्लोबल रूप से एक नया पहचान बनाने जा रहा है। मेरी अपनी ओर से बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं।
 
*जब मैं अपने मध्यप्रदेश की बात करता हूं तो वन संपदा, खनिज संपदा, जैव संपदा, जल संपदा से भरपूर मध्यप्रदेश में आपका अभिनंदन है। देश के हृदय प्रदेश मध्यप्रदेश में भोपाल देश की स्वच्छतम राजधानियों में से एक राजा भोज की इस नगरी में, झीलों की इस नगरी में पुन: आपका वंदन, अभिनंदन है।
 
*यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व और उनके मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश सरकार सतत विकास और औद्योगिक निवेश की दिशा में लगातार अपनी निर्बाध गति से आगे बढ़ने के संकल्प को धारण करके गठन के साथ लगातार आगे बढ़ रही है।
 
*आज जब ये ग्लोबल इन्वेस्टर समिट हो रही हैं तो इसकी थीम ही अपने आप में उत्साहवर्धक है। अनंत संभावनाए मध्यप्रदेश में जो उद्योग और निवेश की असीम संभावनाओं को दर्शाती है। अनंत संभावनाएं केवल एक विचार नहीं बल्कि मध्यप्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में अवसरों की व्यापकता को दर्शाने वाला दृष्टिकोण है।
 
*आदरणीय प्रधानमंत्रीजी ने 'सबका साथ सबका विकास, सबका प्रयास सबका विश्वास' का मंत्र दिया है। जिसमें यह संदेश समाहित है कि जब संभावनाओं के अनंत आकाश में हम सब मिलकर आशाओं की ज्योति जलाते हैं तो एक नहीं बल्कि सभी के आंगन रोशन होते हैं। यही हमारी सनातन संस्कृति की गौरवशाली विरासत भी है।ALSO READ: GIS 2025: जीआईएस में दिखेगी म.प्र. की सांस्कृतिक विरासत की झलक
 
*माननीय प्रधानमंत्रीजी के नेतृत्व में भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प भारतवासियों ने लिया है। हमारा लक्ष्य देश को 35 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है। ऐसे में विकसित भारत के इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विकसित मध्यप्रदेश समस्त प्रदेशवासियों के साथ अपना महत्वपूर्ण योगदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
 
*इसी अनुक्रम में हमने आगामी 5 वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था को दोगुना करने का लक्ष्य निश्चित किया है जिस पर आप सबके आशीर्वाद से हम लगातार गतिशील है। 1 वर्ष पूर्व निवेश और औद्योगिक विकास की इस यात्रा को रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव के माध्यम से बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से प्रारंभ किया। यहां से पहली बार रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव की शुरुआत हुई।
 
*जिसके अगले क्रम में जबलपुर, ग्वालियर, सागर, रीवा, शहडोल, नर्मदमपुरम जैसे संभाग केंद्र तो थे लेकिन रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव पहली बार जब हुई तो वास्तव में यह एक अलग प्रकार का हमारे लिए उत्साह और उमंग का वातावरण बना। इसी क्रम में हमने इस रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव को और सफल बनाने के लिए देश के अन्य राज्यों में खासकर मुंबई, कोयंबटूर, बैंगलोर, कोलकाता, पुणे, दिल्ली में इन्वेस्ट एमपी के अलग-अलग प्रकार के रोड शो के आयोजन किए।
 
*न केवल देश में बल्कि देश के बाहर भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूके जर्मनी और जापान में भी मध्यप्रदेश की विकास गाथा को प्रस्तुत करते हुए आपके नेतृत्व में भारत के बढ़ते कदम से विश्व के लोगों को अवगत कराने का प्रयास किया जिसका हमको प्रतिसाध बहुत अच्छे प्रकार से मिला है।
 
*इस यात्रा में मध्यप्रदेश सरकार देश और विदेश के उद्योगपतियों से लगातार संवाद करते हुए उनकी आवश्यकताओ और भविष्य की चुनौतियों को हमने समझने का प्रयास किया और निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए हमने एक रोड मैप तैयार किया।ALSO READ: GIS 2025: भोपाल में होगा वैश्विक निवेशकों का महासंगम, 60 देशों के निवेशक होंगे शामिल
 
*इसी परिप्रेक्ष्य में हम अपनी निवेश नीतियों और निवेश फ्रेंडली इकोसिस्टम पर लगातार काम कर रहे हैं जिसके आधार पर निवेश प्रोत्साहन के लिए 18 नई नीतियां लेकर हम आए हैं जिसका लोकार्पण आज माननीय प्रधानमंत्रीजी के माध्यम से मध्यप्रदेश में पहली बार होने जा रहा है।
 
*इन नीतियों से हमारा प्रयास उद्योग जगत की आवश्यकताओं को प्रदेश के विकास के मार्ग से जोड़कर बढ़ना है। हमने कई नए क्षेत्रों को भी ध्यान में रखते हुए सरल, निवेश अनुकूल और प्रासंगिक नीतियों का निर्माण किया है। नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन, सरलीकृत व्यापार एवं बाधा रहित व्यवसाय हमारी उच्च प्राथमिकता है।
 
*इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जनविश्वास अधिनियम पारित किया गया है। इसके उद्देश्य जटिल एवं अप्रासंगिक प्रावधानों को कम करना, सिंगल विंडो सिस्टम को बेहतर बनाना, शासन में पारदर्शिता लाना, मध्यप्रदेश निवेश के प्रयास हेतु लगातार प्रयास कर रहा है। इसीलिए हमने वर्ष 2025 को 'उद्योग एवं रोजगार वर्ष' मनाने का निर्णय लिया है।ALSO READ: GIS 2025: भोपाल में होगा वैश्विक निवेशकों का महासंगम, 60 देशों के निवेशक होंगे शामिल
 
*उद्योग एवं रोजगार को बढ़ावा देने के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के बाद हम अलग-अलग 6 विभागों में शहरी विकास विभाग पर्यटन विभाग खनिज एवं नवकरणीय ऊर्जा सूचना प्रौद्योगिकी एवं एमएसएमई के अलग-अलग प्रकार के समिट करने की योजना पर काम कर रहे हैं।
 
*किसी प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए चार मूलभूत आवश्यकता होती है-भूमि, जल, बिजली और कुशल कार्यबल। बाबा महाकाल की कृपा से मध्यप्रदेश में सरप्लस बिजली है, भरपूर पानी है, विशाल लैंड बैंक है और कुशल मानव संसाधन है। यहां की कानून व्यवस्था भी अनुकूल है।
 
*इसके अतिरिक्त सर्वाधिक सरकार की प्रतिबद्धता जो आपके आशीर्वाद से केंद्र की सरकार और राज्य सरकार डबल इंजन की सरकार अपने सभी निवेशकों के लिए एक सरल, प्रभावी एवं त्वरित गति से चलने वाले वातावरण को उपलब्ध करा रही है। यही औद्योगिक विकास के लिए इकोसिस्टम का काम करेगा।
 
*सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीवी) में मध्यप्रदेश बड़े राज्यों की श्रेणी में सर्वाधिक तेज गति से बढ़ने वाले राज्यों में मुख्य स्थान पर है। मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार ने आधोंसंरचना के विकास के अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की है। मेगा फुटवियर क्लस्टर मुरैना, नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण निर्माण मोहासा बाबई, पीएम मित्र पार्क धार सहित कई बड़े प्रोजेक्ट पर हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं।
 
*विक्रम उद्योग पूरी उज्जैन में मेडिकल डिवाइस पार्क भारत सरकार के माध्यम से 900 एकड़ का पूरा हमारा डिवाइस पार्क आज की स्थिति में हमको दोबारा इतनी लैंड रिक्वायर्ड करनी पड़ रही है। यह आपकी दूरगामी नीतियों का परिणाम है कि मेडिकल डिवाइस पार्क में इतनी सफलताएं मिल रही है।
 
*इसी के साथ साथ 6 नए औद्योगिक विकास क्षेत्रों का भी हम नए प्रकार से संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। 13 नए औद्योगिक पार्क न केवल पूर्ण हो रहे हैं बल्कि 20 और औद्योगिक पार्कों की आधारशिला रखी जाएगी।
 
*मैं आने वाले समय में हमारे सेमीकंडक्टर पार्क, नवीन आईटी पार्क इत्यादि के माध्यम से हमारे यहां पर न केवल आकर्षक रोजगार बल्कि निवेश की बड़ी संभावनाओं के आधार पर आपके आशीर्वाद के साथ सरकार के कदम से कदम मिलाकर भारत सरकार के साथ चलने के लिए मध्यप्रदेश सरकार तट पर मध्यप्रदेश सरकार तत्पर है।
 
*हमारे प्रदेश में पर्यटन की भी अपार संभावनाएं हैं। बाबा महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर न केवल ज्योतिर्लिंग धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे रहे हैं बल्कि इससे जुड़े हुए ओरछा, दतिया, भोजपुर, भीमबेटका सहित हमारा वन्य जीव का इकोसिस्टम लगातार लोगों को पर्यटन में आकर्षित कर रहा है।
 
*जब हम पर्यटन की बात कर रहे हैं तो न केवल फॉरेस्ट बल्कि मेडिकल, टूरिज्म में भी हमारी हेल्थ पॉलिसी के माध्यम से हम एक नई छलांग लगाने के लिए तैयार है जिसके लिए हम अपनी सरकार के माध्यम से यह ध्येय वाक्य 'अतिथि देवों भव:' के इस भाव को चरित्रार्थ करेंगे।
 
*मुझे इस बात की प्रसन्नता है जब आप यहां विराजमान है …तो न केवल हमारा विश्वास आत्मविश्वास को मजबूत कर रहा है बल्कि आने वाले समय जैसा कि हम सबका संकल्प है, 'बड़े से बड़ा और छोटे से छोटा निवेशक भी हमारे लिए अतिथि है।'ALSO READ: GIS 2025: झीलों की नगरी भोपाल में होने वाली जीआईएस में शहरी विकास पर भी होगा विशेष फोकस
 
*सभी के लिए मध्यप्रदेश में अनंत संभावनाएं है। इस अनंत संभावना को विकास में फलीभूत करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार अपनी प्रतिबद्धता आपके नेतृत्व में दोहराने के लिए तत्पर है।
 
*माननीय प्रधानमंत्रीजी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सहित पूरा देश आर्थिक प्रगति के नए युग में प्रवेश कर रहा है। बड़ा उद्योगपति हो या छोटा व्यापारी, किसान हो या युवा, महिला हो या गरीब सभी के लिए आदरणीय प्रधानमंत्रीजी का विकास आधारित दृष्टिकोण समृद्धि के नए रास्ते खोल रहा है।
 
*मध्यप्रदेश सरकार ने गरीब, युवा, अन्नदाता एवं महिलाओं को केंद्र में रखते हुए चार मिशन आरंभ किए है। इसके अंतर्गत नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए आउटकम केंद्रित लक्ष्यों पर भी कार्य किया जा रहा है।
 
*आदरणीय प्रधानमंत्रीजी के मध्यप्रदेश के विकास को आशीर्वाद के आधार पर अग्रसर करते हुए मुझे इस बात की प्रसन्नता है एक तरफ जब नर्मदा से हम मालवा, निमाड़ इत्यादि क्षेत्र को सर सब्ज कर रहे हैं। वहीं यशस्वी प्रधानमंत्री ने विश्व के पहले नदी जोड़ो अभियान केन-बेतवा लिंक परियोजना और पार्वती कालीसिंध चंबल लिंक योजना के माध्यम से मध्यप्रदेश और पास के राज्यों को अलग से आशीर्वाद देकर एक नई दिशा दिखाई है।
 
*जिसमें मध्यप्रदेश में 41 लाख आबादी को पेयजल की सुविधा मिलेगी, 9 लाख हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र सिंचाई की उपलब्धता हासिल करेगा। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र को भी जल की सुविधा उपलब्ध होगी। मध्यप्रदेश बिजली के क्षेत्र में भी सर प्लस स्टेट है। रीवा और ओंकारेश्वर के श्रोत ऊर्जा संयंत्र देश को रिन्यूएबल एनर्जी की नई दिशा दिखा रहे हैं।
 
*औद्योगिक इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, उद्योग संरचना, शहरी विकास, हवाई सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, नेशनल हाईवे, पर्यटन, पर्यावरण, कृषि सहित सभी क्षेत्रों में अत्याधुनिक तकनीकि और गुणवत्ता के साथ प्रगति हमने सुनिश्चित की है।
 
*यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को विकसित और औद्योगिक मध्यप्रदेश बनाने की यात्रा प्रारंभ हो चुकी है। विचारों से योजना के साकार होने तक, कृषि से सेमीकंडक्टर तक, निर्माण से लेकर निर्यात तक, आईटी से लेकर फिल्म टूरिज्म तक मध्यप्रदेश एक बेहतर भविष्य को आकर दे रहा है।
 
*मध्यप्रदेश में अपनी भौगोलिक स्थिति, संसाधनों और आधोंसंरचना के माध्यम से निवेश अनुकूल वातावरण निर्मित किया है। जो देश की प्रगति में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने के लिए तत्पर है। हमारे मध्यप्रदेश की विशेषता है कि 'एक बार जो यहां आता है वह यही का रह जाता है।'
 
*हमारा मध्यप्रदेश ऐसा परिवार है आप मध्यप्रदेश आए और मध्यप्रदेश के विकसित करने के संकल्प में सहभागी बने। इसी अपेक्षा के साथ मैं यहां पर पधारे हुए सभी सज्जनों का हृदय से आभार मानता हूं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
क्या EPFO की न्यूनतम पेंशन बढ़ेगी, श्रम मंत्री ने दिया समिति को आश्वासन