सम्बंधित जानकारी
- MCD election : वायरल वीडियो पर नड्डा बोले- जेल में खुलवाया मसाज सेंटर, रेपिस्ट को बताया थेरेपिस्ट
- गुजरात चुनाव में केवल 139 महिला उम्मीदवार, जानिए किस दल को महिलाओं पर कितना भरोसा?
- Gujarat Election 2022 : अहमदाबाद में BJP, AAP और कांग्रेस के 22 उम्मीदवार नहीं कर सकते अपने लिए वोट
- तापसी पन्नू की 'ब्लर' का टीजर आया सामने, इस दिन जी5 पर रिलीज होगी फिल्म
- फिल्म 'एन एक्शन हीरो' का गाना 'आप जैसा कोई' रिलीज, मलाइका अरोरा ने लगाया डांस का तड़का
कच्छ में केजरीवाल को झटका, अबडासा सीट के प्रत्याशी ने किया भाजपा का समर्थन
अहमदाबाद, गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। कच्छ जिले की अबडासा विधानसभा सीट से AAP के उम्मीदवार ने भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन दे दिया है।
बता दें कि इस सीट से आम आदमी पार्टी ने वसंत वलजीभाई खेतानी को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया और जनता से भाजपा उम्मीदवार प्रद्युमन सिंह जडेजा को जीताने की अपील की। वसंत खेतानी ने कहा कि वह गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा को अपना समर्थन देते हैं।
गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए मतदान 2 चरणों में 1 और 5 दिसंबर को होंगे। कच्छ में पहले चरण में मतदान होगा। कच्छ में 6 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें पाकिस्तान की सीमा से लगे अबडासा, भुज और रापर के अलावा मांडवी, अंजार और गांधीधाम शामिल हैं। भाजपा ने 2017 में 4 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस ने रापर और अबडासा में जीत हासिल की थी, लेकिन अबडासा से विधायक ने 2020 में पार्टी छोड़ दी और बाद में भाजपा के टिकट से चुनाव जीता था। आम आदमी पार्टी (AAP) कच्छ की सभी 6 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे, जिसमें अबडासा प्रत्याशी बीजेपी के पाले में चला गया।
Edited by navin rangiyal
Edited by navin rangiyal
