1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. taapsee pannu film blurr teaser out

तापसी पन्नू की 'ब्लर' का टीजर आया सामने, इस दिन जी5 पर रिलीज होगी फिल्म

taapsee pannu film blurr
तापसी पन्नू की फिल्म 'ब्लर' अपनी घोषणा के वक्त से ही सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के जरिए तापसी प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी कदम रखने जा रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन अजय बहल कर रहे हैं।

 
वहीं अब इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर फिल्म के नाम की तरह ही काफी ब्लर है। वीडियो में एक शख्स को बैरियर के पीछे से तापसी को कॉल करते दिखाया गया है। कैमरा घर के चारों ओर घूमता रहता है। 
 
टीजर तापसी उस शख्स से बोलती हैं, मुझे पता है तुम यहीं हो, मुझे देख रहे हो, मेरा जवाब दो।' टीजर का अंत तापसी की जोरदार चीख के साथ होता है। 
 
फिल्म ब्लर थिएटर के बजाए सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली हैं। यह फिल्म 9 दिसंबर को जी5 पर रिलीज होगी। फिल्म में तापसी पन्नू के साथ गुलशन देवैया भी हैं। फिल्म 'ब्लर' स्पैनिश फिल्म 'जूलिया आइज' का हिंदी रीमेक है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
फिल्म 'एन एक्शन हीरो' का गाना 'आप जैसा कोई' रिलीज, मलाइका अरोरा ने लगाया डांस का तड़का