1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. aarfa khanam post bakrid viral arrest demand

Eid ul-Adha 2025 : गाय दिखाकर बकरीद की मुबारकबाद, गिरफ्तारी की उठी मांग, पोस्ट डिलीट कर मांगी माफी, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Bakrid
ईद उल अजहा का त्योहार शनिवार को पूरे देश में धार्मिक और परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लेकिन सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर लोगों ने नाराजगी भी जाहिर की। बकरीद का त्योहार पर वकील आरफा खान ने एक्स पर एक पोस्ट की,  जिसमें एक बच्चा बकरे की जगह गाय को ले जाता हुआ दिखाई दिया। हालांकि लोगों ने एक्स पर इसे लेकर गुस्सा जाहिर किया।  पोस्ट के वायरल होने के बाद आरफा खानम ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि ये पोस्ट किसी की भावना आहत करने के लिए नहीं लिखा था।
 
आरफा खानम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसमें ईद की मुबारकबाद देते हुए एक कुर्बानी वाले जानवर की जगह ‘गाय’ का चित्र था। इस चित्र में एक मुस्लिम लड़का कुर्बानी के लिए गाय ले जाता दिख रहा है। पोस्ट को आरफा खानम ने सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया है, लेकिन इसके स्क्रीनशॉट वायरल है। लोगों ने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर कर उनकी गिरफ्तारी की मांग भी की। आरफा खान  वकील बताई जाती हैं। 
बाद में मांगी माफी
उन्होंने एक्स पर इसके लिए बाद में माफी भी मांगी। उन्होंने एक्स पर लिखा- ईद-उल-अज़हा के अवसर पर मेरे साथ x अकाउंट से एक पोस्ट शेयर हुई थी। इसमें किसी भी धर्म या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई उद्देश्य नहीं था। लेकिन अगर उस पोस्ट से किसी को ठेस पहुंची हो- विशेष रूप से हिन्दू समुदाय के किसी भी सदस्य की भावना आहत हुई हो तो मैं उसके लिए दिल से माफी मांगती हूं।

उन्होंने लिखा कि मैं सभी धर्मों और मान्यताओं का पूरा सम्मान करती हूं। जैसे ही मुझे मेरी गलती का एहसास हुआ, मैंने उसे तुरंत हटा लिया। मेरा उद्देश्य केवल त्योहार की शुभकामनाएं साझा करना था, ना की किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना। आइए हम सभी मिलकर सौहार्द, शांति और आपसी सम्मान को बढ़ावा दें। Edited by: Sudhir Sharma 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
जयशंकर की खरी खरी, भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा