1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. AAP ready for alliance with Congress

ठंडे पड़े AAP के तेवर, 5 राज्यों में कांग्रेस के साथ गठबंधन को तैयार

सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस की बैठकें

AAP ready for alliance with Congress
लोकसभा में भाजपा को देगी टक्कर
पंजाब को लेकर अड़ी थी आप
CM मान ने किया था तंज

AAP ready for alliance with Congress : आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब समेत 5 राज्यों में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने पर अपना रुख बरकरार रखा है और उसने कहा कि अब तक की चर्चा सकारात्मक रही है। हालांकि पंजाब को लेकर आप के तेवर ठंडे पड़ गए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने कांग्रेस पर तंज भी किया था। पार्टी की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
आप और कांग्रेस विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा हैं और उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर सोमवार को चर्चा की।
 
राय ने एक संवाददाता सम्मेलन से इतर कहा कि दोनों पार्टियों के बीच (सीट बंटवारे पर) बातचीत शुरू हो गई है। हमने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गोवा और गुजरात में गठबंधन में चुनाव लड़ने पर अपना रुख बरकरार रखा है। अब तक सकारात्मक चर्चा हुई है।’’
 
यह पूछे जाने पर कि पार्टी किन-किन सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है, आप नेता ने कहा कि इन राज्यों में किसी विशेष सीट को लेकर ‘‘कोई चर्चा नहीं’’ हुई।
 
दिल्ली और पंजाब में आप सत्ता में है। कांग्रेस की दोनों राज्यों की इकाइयां आप के साथ किसी भी तरह के समझौते के विरोध में हैं।
 
पंजाब में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन में चुनाव लड़ने को लेकर खुलेआम बयानबाजी हो रही है।
India alliance meeting
राय ने कहा कि हम गठबंधन में चुनाव लड़ना चाहते हैं। अगली बैठक में सीट को लेकर बातचीत होगी। जब हम गठबंधन में होते हैं तो हमें आधिकारिक रुख अपनाना होता है। इस बारे में (आधिकारिक रुख) दोनों पार्टियां अपनी तैयारियां करेंगी और फिर चर्चा करेंगी।’’
 
कांग्रेस और आप ने सोमवार को पंजाब, दिल्ली और अन्य राज्यों में लोकसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने ‘इंडिया’ गठबंधन के दो प्रमुख घटकों के बीच व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए फिर से मिलने का फैसला किया। एजेंसियां
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Maharashtra : विधायकों की अयोग्यता मामले में फैसला कल, क्या बोले फडणवीस?