1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. AAP leader Sanjay Singh's allegations against BJP

Excise Scam: संजय सिंह ने सरत रेड्डी को लेकर BJP पर साधा निशाना

कहा, आप नेताओं को बिना किसी सबूत के गिरफ्तार किया

sanjay singh
Sanjay Singh's allegations against BJP : आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह (Sanjay Singh) ने शनिवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसने तथाकथित आबकारी घोटाला मामले में आरोपी व्यक्ति से 60 करोड़ रुपए लिए लेकिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
 
सिंह ने यहां कहा कि खुद उन्हें, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत 'आप' के नेताओं को बिना किसी सबूत के आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया।

 
रेड्डी ने भाजपा को 60 करोड़ रुपए दिए : सिंह ने आरोप लगाया कि ईडी ने आबकारी घोटाला मामले में अपने आरोपपत्र में जिस सरत रेड्डी को मुख्य आरोपी बताया था, उसने चुनावी बॉण्ड के माध्यम से 60 करोड़ रुपए दिए। लेकिन एजेंसी ने इस मामले में किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर रेड्डी या भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
 
सिंह ने दावा किया कि आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तारी के बाद रेड्डी ने 15 नवंबर, 2022 को भाजपा को चंदे के रूप में 5 करोड़ रुपए दिए। उन्होंने कहा कि 6 महीने जेल में रहने के बाद रेड्डी को 8 मई, 2023 को जमानत मिल गई और अगले कुछ दिन में उसने चुनावी बॉण्ड के माध्यम से भाजपा को 50 करोड़ रुपए दिए।

 
भाजपा ने रेड्डी से पैसे लिए थे : सिंह ने यह दावा भी किया कि अपनी गिरफ्तारी से पहले रेड्डी ने 2022 में भाजपा को 5 करोड़ रुपए का चंदा दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि 21 मार्च को चुनावी बॉण्ड का विवरण सार्वजनिक होने और यह खुलासा होने के तुरंत बाद ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास पर छापा मार दिया कि भाजपा ने रेड्डी से पैसे लिए थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Zomato को मिला GST प्राधिकरण से 11.82 करोड़ का कर नोटिस