• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. AAP calls EC dhritrashtra, Bjp files case against Kejriwal
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , रविवार, 16 अप्रैल 2017 (08:52 IST)

आप ने चुनाव आयोग को बताया धृतराष्ट्र, केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर

Arvind Kejriwal
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा ने चुनाव आयोग को 'धृतराष्ट्र' बताने और आप द्वारा गुमराह करने वाले 'होर्डिंग' लगाने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है।
 
दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने बताया कि भाजपा की कानूनी समिति ने संसद मार्ग थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। इस संबंध में राज्य चुनाव आयोग में भी अलग से एक शिकायत दर्ज कराई गई है।
 
तिवारी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शिकायत में केजरीवाल के उस बयान पर आपत्ति जताई गई है जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग को धृतराष्ट्र और भाजपा को दुर्योधन कहा था। (भाषा)