12:04 AM, 28th Feb
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने वित्त और राजस्व सचिव तुहिन कांत पांडे को बाजार नियामक सेबी का चेयरमैन नियुक्त किया।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक मोहन सिंह बिष्ट गुरुवार को दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) चुने गए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपाध्यक्ष पद के लिए 6 बार के भाजपा विधायक का नाम प्रस्तावित किया। इसका अनुमोदन पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया, जबकि अनिल कुमार शर्मा द्वारा पेश किये गए दूसरे प्रस्ताव का गजेंद्र सिंह यादव ने समर्थन किया। भाजपा नेता बिष्ट (67) हालिया दिल्ली विधानसभा चुनाव मुस्तफाबाद से जीते हैं। उन्होंने 17,000 से अधिक मतों के अंतर से आम आदमी पार्टी(आप) के आदिल अहमद खान को हराया था। मुस्तफाबाद से पहले बिष्ट ने 1998 से 2015 तक करावल नगर सीट का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने 2020 में फिर से यह सीट (करावल नगर) जीती थी। पांच फरवरी के चुनाव में भाजपा की निर्णायक जीत के बाद आठवीं दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र जारी है।
02:18 PM, 27th Feb
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुणे दुष्कर्म मामले पर कहा कि पुणे में हुई घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। मैंने इस घटना के संबंध में खुद पुलिस आयुक्त से बात की है और हमारे मुख्यमंत्री भी इस घटना की ओर लगातार ध्यान दे रहे हैं। आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा। ऐसे अपराध करने वालों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार की यही भूमिका है।
भाजपा विधायक रविन्द्र सिंह नेगी ने CAG रिपोर्ट पर कहा, वे (AAP) जानते हैं कि सत्ता पक्ष में रहते हुए उन्होंने अपनी शक्तियों का कितना दुरुपयोग किया क्योंकि सत्ता परिवर्तन जरूर होता है और उस समय सत्ता में रहते हुए आपके काम आपके सामने आते हैं और वही हुआ।
12:48 PM, 27th Feb
-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में अच्छा काम करने वाले सफाईकर्मियों का सम्मान किया।
-दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायक नीलम पहलवान ने नजफगढ़ का नाम बदलकर नागरगढ़ करने की मांग की। भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने किया समर्थन।
-अनिल शर्मा ने मोहम्मदपुर गांव का नाम माधवपुरम करने की मांग की।
10:54 AM, 27th Feb
दिल्ली विधानसभा के बाहर जबरदस्त हंगामा। आतिशी समेत आप विधायकों को विधानसभा में एंट्री से रोका गया। आप विधायकों ने जमकर की नारेबाजी। धरने पर बैठे आप विधायक।
10:20 AM, 27th Feb
आप नेता आतिशी का दावा, आप विधायकों को विधानसभा परिसर में एंट्री से रोका गया। भाजपा के सरकार में आते ही तानाशाही। ऐसा दिल्ली विधानसभा के इतिहास में कभी नहीं हुआ। जय भीम के नारों पर विधायकों को निलंबित किया गया।
07:46 AM, 27th Feb
महाकुंभ का औपचारिक समापन आज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज में स्वास्थ्य और सफाईकर्मियों का सम्मान करेंगे।
07:45 AM, 27th Feb
-दिल्ली विधानसभा में आबकारी नीति मामले में कैग रिपोर्ट पर होगी चर्चा, निलंबन के खिलाफ सदन के बाहर प्रदर्शन करेंगे आप विधायक।
-भाजपा विधायक मोहनसिंह बिष्ट का दिल्ली विधानसभा में डिप्टी स्पीकर बनना लगभग तय।
-असम के मोरीगांव में आधीरात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां रात करीब 2.25 बजे लोगों को धरती हिलती महसूस हुई। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 दर्ज की गई है।