• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 21 April 2025 live updates
Last Updated : सोमवार, 21 अप्रैल 2025 (14:01 IST)

ईसाई समाज के शीर्ष धर्मगुरु पोप जॉन पॉल का निधन

Live news in Hindi
पोप जॉन पॉल का निधन। अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी के भाषण से लेकर जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की हत्या तक। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की भारत यात्रा से लेकर कर्नाटक के पूर्व DGP की हत्या तक। जानिए आज की ताजा और अपडेटेड खबरें सिर्फ वेबदुनिया पर।

01:58 PM, 21st Apr
पोप जॉन पॉल का निधन : ईसाई समाज के शीर्ष धर्मगुरु पोप जॉन पाल का निधन। 88 वर्षीय पोप ने वेटिकन में सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर हुआ निधन। पोप लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

10:49 AM, 21st Apr
करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की हत्या, जैसे ही गाड़ी से उतरे गोलियों से भूना : जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। विनय सिंह की हत्या के बाद करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने डिमना रोड और नेशनल हाइवे 33 को जाम कर दिया। जानकारी के मुताबिक, यह हमला जमशेदपुर के एक भीड़भाड़ वाले इलाके में हुआ, जहां विनय सिंह किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हमलावरों ने पहले से घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही विनय सिंह अपनी गाड़ी से उतरे, उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। चश्मदीदों का कहना है कि हमलावर बाइक पर सवार थे और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। मृतक विनय सिंह करणी सेना के तेजतर्रार नेता माने जाते थे और राज्य भर में उनकी सक्रियता काफी थी। उनकी हत्या को राजनीतिक और संगठनों के बीच बढ़ते तनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस ने बताया कि करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह का शव बालिगुमा में नेशनल हाईवे से लगभग 250 मीटर की दूरी पर एक खेत के पास मिला है। उनके शव के पास से एक कंट्री मेड पिस्तौल और एक स्कूटी भी बरामद हुई है। विनय सिंह का मोबाइल भी मिला है। विनय सिंह वहां कैसे पहुंचे, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस को सूचना दी गई थी कि विनय सिंह सुबह 11:30 बजे घर से निकले हैं। उनका कुछ पता नहीं चल रहा है। उनके फोन की लोकेशन बालीगुमा में मिली। इसके बाद उनका शव बरामद हुआ।

10:48 AM, 21st Apr
ब्राउन यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी का भाषण : भारतीय संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अमेरिका के बोस्टन पहुंचे हैं। वहां उन्होंने ब्राउन यूनिवर्सिटी में छात्रों से बातचीत की। इस दौरान राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव का मुद्दा उठाया और कहा कि देश की चुनाव प्रणाली में बड़ी समस्या है। अमेरिका पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने वहां के कारोबारियों और प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शनिवार को अमेरिका पहुंचे थे। सैम पित्रोदा ने रविवार को बताया कि राहुल गांधी ने भारत के उद्यमियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बातचीत में बिजनेस, टेक्नोलॉजी, सबको साथ लेकर चलने और ईमानदार नेतृत्व जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। राहुल गांधी ने कहा कि आसान भाषा में कहें तो महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जितने युवा थे, उससे ज्यादा वोट डाले गए। ये एक सच्चाई है। हमें शाम 5:30 बजे तक के मतदान के आंकड़े मिले थे, लेकिन 5:30 से 7:30 बजे के बीच, जब वोटिंग बंद हो जानी चाहिए थी, उस समय 65 लाख लोगों ने वोट डाला।

10:00 AM, 21st Apr
पूर्व DGP की हत्या के वक्त मौजूद थे पत्नी-बेटी : कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की हत्या की सनसनीखेज खबर बेंगलुरु से सामने आई है। पूर्व डीजीपी की खून से लथपथ लाश उनके घर से बरामद हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या का शक पत्नी पर जताया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। डीजीपी की हत्या की जानकारी सामने आने के बाद शुरुआती दो घंटे की जांच में पुलिस ने बताया कि वारदात के समय डीजीपी के घर पर तीन लोग मौजूद थे। जिसमें एक उनकी पत्नी, बेटी और एक और तीसरा शख्स वहां मौजूद था। इन तीनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पत्नी को हत्या की मुख्य आरोपी मानकर जांच को आगे बढ़ा रही है। बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर विकास कुमार ने उक्त जानकारी दी। पुलिस ने यह भी बताया कि डीजीपी के पेट पर सीने पर धारदार हथियार से कई हमले किए गए थे। वारदात के बाद डीजीपी के घर में मौजूद किसी भी शख्स ने पुलिस को सूचना नहीं थी। किसी पड़ोसी ने पुलिस को फोन किया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी।

09:36 AM, 21st Apr
पुष्पा सूंड़ उठाकर खास अंदाज में अभिनंदन करेगी : अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस आज (21 अप्रैल) राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंच रहे हैं। टैरिफ विवाद के बीच भारत आ रहे अमेरिकी उपराष्ट्रपति का यहां पारंपरिक अंदाज में जोरदार स्वागत किया जाएगा। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जयपुर में कई जगहों पर जाएंगे। मंगलवार की सुबह उन्हें तकरीबन सवा चार सौ साल पुराने आमेर महल में जाना होगा। यहां उनका स्वागत चंदा और पुष्पा नाम की दो हथिनियों द्वारा खास अंदाज में किया जाएगा। अमेरिकी उपराष्ट्रपति के स्वागत के लिए चंदा और पुष्पा को घंटों सजाया जाएगा। उन्हें बासठ लाख रुपये की कीमत के गहने और ड्रेस पहनाई जाएंगी। चंदा और पुष्पा सज धज कर खास अंदाज में अमेरिकी उपराष्ट्रपति का स्वागत करेंगी। उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस, भारतीय मूल की उनकी पत्नी ऊषा चिलुकुरी और परिवार के दूसरे सदस्य इन हथिनियों की सवारी भी कर सकते हैं। हथिनी चंदा जहां अमेरिकी मेहमानों को फूलों की माला पहनाएगी तो वहीं पुष्पा सूंड़ उठाकर खास अंदाज में अभिनंदन करेगी।
ये भी पढ़ें
कैथोलिक धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का निधन, कैसे चुना जाएगा नया पोप, क्या है प्रक्रिया