1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. 90 thousand jobs in railway

खुशखबर, रेलवे में 90 हजार भर्तियां

jobs
नई दिल्ली। रेलवे ने लोको पायलट एवं तकनीशियनों समेत निचले स्तर के करीब 90 हजार पदों के लिए आवेदन मंगाये हैं। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं तथा आईटीआई का प्रमाणपत्र है।
 
मंत्रालय ने कहा, 'रेल मंत्रालय ने ग्रुप सी के स्तर एक और दो के लिए 89,409 पदों पर आवेदन मंगाये हैं। यह विश्व की सबसे बड़ी नियुक्ति प्रक्रियाओं में से एक है।'
 
ये आवेदन रेलवे नियुक्ति बोर्ड की वेबसाइट के जरिये मंगाये गए हैं। स्तर एक के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च तथा स्तर दो के लिए अंतिम तिथि 12 मार्च है। (भाषा) 
अगला लेख
ट्रेन को बिहार जाना था, अलीगढ़ की ओर गई...