1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 9 opposition leaders writes letter to pm modi

विपक्ष के 9 नेताओं की पीएम मोदी को चिट्ठी, केंद्रीय एजेंसियों की बिगड़ती छवि पर जताई चिंता

opposition leaders
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, शरद यादव, अखिलेश यादव, भगवंत मान, तेजस्वी यादव, उद्धव ठाकरे, फारुक अब्दुल्ला और के चंद्रशेखर आदि विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर केंद्रीय एजेंसियों की बिगड़ती छवि पर चिंता जताई।
 
9 विपक्षी नेताओं द्वारा लिखी गई चिट्ठी में सीबीआई और ED के दुरोपयोग का आरोप लगाया है। चिट्ठी में दिल्ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी का मुद्दा भी उठाया गया।
 
चिट्‍ठी में कहा गया कि असम के मुख्‍यमंत्री हिमंता बिसवा सरमा जब कांग्रेस में थे, 2014 और 2015 में सीबीआई और ईडी ने उन पर शारदा चिट फंड मामले में केस दर्ज किया था, भाजपा में शामिल होने के बाद केस दब गया।
 
चिट्‍ठी में सुवेंदु अधिकारी, मुकुल रॉय और नारायण राणे के नाम का भी उल्लेख किया गया है। आरोप लगाया गया कि ये लोग जब विपक्ष में थे तब उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और भाजपा में शामिल होने के बाद केस में कोई प्रोग्रेस नहीं हुई।
 
2014 के बाद विपक्षी नेताओं के खिलाफ छापे और प्रकरण के मामले तेजी से बढ़े। चिट्ठी में लालू प्रसाद यादव, संजय राउत, आजम खान, नवाब मलिक, अनिल देशमुख और अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई का भी जिक्र किया गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
अगला लेख
होली से पहले फिर बदला मौसम का मिजाज, 9 राज्यों में बारिश के आसार