6 फरवरी : आज इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर...
नई दिल्ली। किसान आज देशभर में करेंगे चक्काजाम, भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई टेस्ट का आज दूसरा दिन, पहाड़ों पर बर्फबारी से फिर बढ़ी ठंड समेत इन खबरों पर आज, शनिवार को रहेगी सबकी नजर...
08:10 AM, 6th Feb
जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से उत्तरी राज्यों में फिर बढ़ी ठंड। पहाड़ी राज्यों में बढ़ी पर्यटकों की संख्या।
08:06 AM, 6th Feb
भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट का आज दूसरा दिन है। खेल के पहले दिन इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के नाम रहा। आज टीम इंडिया जल्द से जल्द इंग्लैंड के बल्लेबाजों को पैवेलियन भेजकर मैच में अपनी पकड़ बनाने का प्रयास करेगी।
08:02 AM, 6th Feb
आंदोलनकारी किसानों द्वारा देशभर में दोपहर 12 से 3 बजे तक चक्काजाम का ऐलान। केंद्र ने दिल्ली पुलिस को राष्ट्रीय राजधानी में सभी प्रमुख प्रतिष्ठानों की कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। किसान आंदोलन से जुड़ी हर जानकारी...

