1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 5 more people arrested in coaching institute basement death case

Coaching centre incident: बेसमेंट के मालिक समेत 5 और लोग गिरफ्तार

5 more people arrested in coaching institute basement death case
coaching centre incident: दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में एक कोचिंग संस्थान की 4 मंजिला इमारत के बेसमेंट (basement) में पानी भर जाने के कारण 3 सिविल सेवा अभ्यर्थियों की मौत होने के मामले में 5 और लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

 
गिरफ्तार किए गए लोगों में बेसमेंट का मालिक भी शामिल है। इसी के साथ इस मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। दिल्ली पुलिस ने 'राव आईएएस स्टडी सर्किल' के मालिक और समन्वयक को रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उनके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या समेत अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस उपायुक्त (मध्य) एम. हर्षवर्धन ने बताया कि इमारत की प्रत्येक मंजिल का मालिक अलग-अलग व्यक्ति है।

 
उन्होंने कहा कि राजेंद्र नगर में कोचिंग संस्थान की इमारत में अचानक पानी भरने के मामले में 5 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें बेसमेंट का मालिक और उस वाहन का चालक भी शामिल है, संभवत: जिसके कारण इमारत का गेट क्षतिग्रस्त हो गया (इसकी वजह से बेसमेंट में पानी भर गया)।

 
पुलिस ने बताया कि कार बारिश के पानी में चल रही थी जिसके कारण पानी का बहाव बढ़ गया और बेसमेंट का दरवाजा टूट गया। अधिकारी ने कहा कि पुलिस इस घटना के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Morena: कावड़ियों से भरे ट्रैक्टर की ट्रक से जोरदार भिड़ंत में 4 की मौत