सम्बंधित जानकारी
- सलमान की हत्या की साजिश रचने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर, गुप्ता को नहीं मिली जमानत
- जब फुटपाथ पर गाड़ी दौड़ाते हुए सलमान खान को पुलिस ने पकड़ा, आसिफ शेख ने सुनाया किस्सा
- लॉरेंस बिश्नोई गैंग की फिर सलमान खान को धमकी, बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल होगा
- लॉरेंस भाई नमस्ते, मैं आपसे बात करना चाहती हूं, सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने लिखी चिट्ठी
- सलमान खान की जान का दुश्मन बना लॉरेंस, विवेक ओबेरॉय ने की बिश्नोई समाज की तारीफ
सलमान से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, मुंबई पुलिस को मिला संदेश
Salman Khan News : मुंबई यातायात पुलिस को धमकी भरा एक संदेश मिला है जिसमें अभिनेता सलमान खान से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। मशहूर अभिनेता को इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकियां मिली थीं। गिरोह के सदस्यों ने अप्रैल में अभिनेता के बांद्रा स्थित आवास के बाहर गोलीबारी भी की थी।
एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शहर के यातायात पुलिस नियंत्रण कक्ष के व्हाट्सऐप पर बृहस्पतिवार को दोपहर में संदेश आया था जिसके बाद वर्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत धमकी और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया।
उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस के कर्मी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारी ने बताया, संदेश भेजने वाले ने कहा कि धमकी को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। एक अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा को जांच करने को कहा गया था, लेकिन उसने पाया कि धमकी गंभीर नहीं थी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
मशहूर अभिनेता को इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकियां मिली थीं। अधिकारी ने कहा कि बिश्नोई गिरोह के सदस्यों ने अप्रैल में अभिनेता के बांद्रा स्थित आवास के बाहर गोलीबारी भी की थी।
इस बीच, नवी मुंबई पुलिस ने बृहस्पतिवार को बिश्नोई गिरोह द्वारा पिछले जून में खान की हत्या की साजिश रचे जाने का पर्दाफाश किया और उसके एक शूटर को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान हरियाणा के पानीपत निवासी सुखबीर सिंह के रूप में हुई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
