1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 5 arrested for blackmailing Ajay Kumar Mishra

मोदी सरकार में मंत्री अजय कुमार मिश्रा को कर रहे थे ब्लैकमेल, 5 आरोपी गिरफ्तार

Ajay Kumar Mishra
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी को ब्लैकमेल करने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस ने यह नहीं बताया जा रहा है ब्लैकमेलिंग किस बात को लेकर और कब से चल रही थी?
 
उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार में मंत्री टेनी ने बेटे आशीष पर यूपी के लखीमपुर खीरी में किसानों को कार से कुचलने का मामले दर्ज किया गया है। इस घटनाक्रम पर गृह राज्यमंत्री कई बार अपने बेटे का बचाव करते देखे गए।
 
कांग्रेस समेत विपक्ष ने हाल में हुए शीतकालीन सत्र में मिश्रा के इस्तीफे की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया था। इस वजह से लोकसभा में कई दिनों तक काम प्र‍भावित हुआ। 
 
15 दिसंबर को लखीमपुर खीरी हिंसा पर सवाल पूछने पर टेनी मीडियाकर्मियों पर भी भड़क गए थे। उन्होंने अपशब्द बोलते हुए मोबाइल छीन लिया और मीडियाकर्मियों को चोर तक बता दिया और साथ ही मीडियाकर्मी से हाथापाई पर आमादा हो गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
 
अगला लेख
कब पड़ती है बूस्टर डोज की जरूरत, कोरोना वैक्सीन और बूस्टर डोज में क्या है फर्क? एक्सपर्ट से जानें