शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 350 trees destroyed in last 3 years in Lutyens' Delhi area
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 2 सितम्बर 2022 (20:54 IST)

NDMC ने दी जानकारी, लुटियन दिल्ली क्षेत्र में पिछले 3 साल में 350 पेड़ हुए नष्ट

NDMC ने दी जानकारी, लुटियन दिल्ली क्षेत्र में पिछले 3 साल में 350 पेड़ हुए नष्ट - 350 trees destroyed in last 3 years in Lutyens' Delhi area
नई दिल्ली। लुटियन दिल्ली क्षेत्र में पिछले 3 वर्षों के दौरान बारिश और आंधी के कारण 350 पेड़ नष्ट हो गए। नई दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई। आंकड़ों के अनुसार 2 साल के दौरान क्षेत्र में 8 लाख से ज्यादा पौधे लगाए गए। निगम ने कहा कि वर्तमान में एनडीएमसी क्षेत्र में डेढ़ लाख पेड़ हैं।
 
पीटीआई-भाषा की ओर से दायर एक आरटीआई के जवाब में नगर निकाय ने कहा कि उसने हरित आवरण (ग्रीन कवर) बढ़ाने के उद्देश्य से स्थानीय निवासियों को भी पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल किया। ब्रिटिश वास्तुकार एडविन लैंडसीयर लुटियंस को 1911 में जब नई दिल्ली का शहरी योजना बनाने का काम सौंपा गया था तब उन्होंने एनडीएमसी क्षेत्र में नीम, पीपल, पिलखन, जामुन, अर्जुन, खिरनी और इमली के पौधे लगाए थे।
 
एनडीएमसी ने कहा कि पिछले 3 सालों के दौरान भारी बारिश और आंधी के कारण कुल 345 पेड़ गिरे। एनडीएमसी का बागवानी विभाग पेड़ों की संख्या बढ़ाने के लिए नियमित तौर पर काम कर रहा है। पिछले 2 साल में एनडीएमसी क्षेत्र में 8,38,675 पौधे लगाए गए हैं। निगम ने कहा कि वर्तमान में एनडीएमसी क्षेत्र में डेढ़ लाख पेड़ हैं।(भाषा)
ये भी पढ़ें
राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा से नीतीश भले ही कर रहे हों इंकार, 'पोस्टर' अलग ही कहानी कर रहे हैं बयां