• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 3 July big news
Written By
Last Updated : शनिवार, 3 जुलाई 2021 (07:37 IST)

3 जुलाई : इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर

3 जुलाई : इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर - 3 July big news
नई दिल्ली। कौन बनेगा उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री, कोरोनावायरस, मौसम अपडेट, पेट्रोल डीजल के दाम समेत इन खबरों पर शुक्रवार, 2 जुलाई को सभी की नजर रहेगी...

07:35 AM, 3rd Jul
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार रात को 11 बजे बाद राजभवन पहुंचकर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को इस्तीफा सौंप दिया। नए नेता का चयन करने के लिए शनिवार दोपहर 3 बजे पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। मुख्‍यमंत्री पद के लिए इस समय 5 नाम चर्चा में हैं। उनमें धनसिंह रावत, सतपाल महाराज, मदन कौशिक, बंशीधर भगत, बिष्णु सिंह चुफाल के नाम चर्चा में हैं।

07:34 AM, 3rd Jul
उत्तर भारत के कई राज्य शुक्रवार को लू की चपेट में रहे, हालांकि हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने दिल्ली में लोगों को कुछ राहत दी, जबकि त्रिपुरा के 2 जिलों में अचानक आई बाढ़ के कारण 2000 से अधिक लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया। पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में पिछले 48 घंटों से मूसलधार बारिश हो रही है और राज्य में बिजली तथा सड़क के बुनियादी ढांचे के अलावा फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।
ये भी पढ़ें
लगातार चौथे दिन स्‍थिर रहा डीजल, नहीं बढ़े पेट्रोल के दाम