3 फरवरी: आज इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर...
नई दिल्ली। जींद में खाप महापंचायत, बेंगलुरु में एयरो शो एयर इंडिया, मौसम अपडेट समेत इन खबरों पर 3 फरवरी, बुधवार को रहेगी सबकी नजर...
07:57 AM, 3rd Feb
भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता राकेश टिकैत केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के समर्थन में आज हरियाणा के जींद जिले में किसानों की महापंचायत में शामिल होंगे। सर्वजातीय कंडेला खाप के प्रमुख टेकराम कंडेला ने मंगलवार को बताया कि कार्यक्रम के लिए जींद के कंडेला गांव में पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
07:56 AM, 3rd Feb
भारत के उत्तरी और मध्य भाग में 3 से 5 फरवरी के बीच बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अगले 3 से 4 दिन के दौरान उत्तर-पश्चिमी और मध्यभारत के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की पूरी संभावना है और अगले 24 घंटे में शीतलहर से निजात मिल सकती है।
07:52 AM, 3rd Feb
बंगलूरू में आज से एशिया के सबसे बड़े एयरो-शो 'एयरो इंडिया' शुरू होने जा रहा है। 3 दिन तक चलने वाले इस एयरो शो के जरिए भारत दुनिया को अपनी ताकत भी दिखाएगा।

