कावेरी जल विवाद मामले में कर्नाटक बंद, 44 उड़ानें रद्द (Live Updates)
29 September Updates : एशियन गेम्स में भारत का प्रदर्शन, लखनऊ हाउसिंग सोसायटी में खुदाई के दौरान हादसा, कावेरी जल मामले में कर्नाटक बंद समेत इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर...
11:22 AM, 29th Sep
कावेरी जल विवाद मामले में कर्नाटक बंद। बेंगलुरु एयरपोर्ट के बाहर बंद समर्थकों ने किया प्रदर्शन। 44 उड़ाने रद्द। कई प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए। संवेदनशील स्थानों पर धारा 144 लागू।
09:37 AM, 29th Sep
एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पलक को स्वर्ण, ईशा को रजत।
रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी एशियाई खेलों में टेनिस पुरूष युगल स्पर्धा के फाइनल में हार गए और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
भारतीय महिला स्क्वाश टीम ने एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में हांगकांग से हारने के बाद कांस्य पदक अपने नाम किया।
08:31 AM, 29th Sep
एशियन गेम्स में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, स्वप्निल कुसाले और अखिल श्योराण ने 50 मीटर राइफल 3पी पुरुष टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
युवा निशानेबाजी ईशा सिंह की अगुवाई में भारतीय महिला 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीता। 18 वर्ष की ईशा (579), पलक (577) और दिव्या टीएस (575) का कुल स्कोर 1731 रहा। चीन ने 1736 अंक लेकर स्वर्ण पदक जीता जो एशियाई खेलों का रिकॉर्ड भी है। चीनी ताइपै को कांस्य पदक मिला।Hangzhou Asian Games: Aishwary Pratap Singh Tomar, Swapnil Kusale and Akhil Sheoran win gold in 50-metre Rifle 3Ps Men's team event pic.twitter.com/JGv3kV0EYD
— ANI (@ANI) September 29, 2023
08:27 AM, 29th Sep
लखनऊ हाउसिंग सोसायटी में खुदाई के दौरान हादसा, 2 की मौत, 6 घायल
08:26 AM, 29th Sep
कर्नाटक में कई स्थानों पर कावेरी जल मुद्दे पर प्रदर्शन। बेंगलुरु पुलिस ने अत्तिबेले के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे कन्नड़ समर्थक संगठनों के सदस्यों को हिरासत में लिया।
#WATCH | Pro-Kannada outfits in Karnataka's Mandya continue their protest over the Cauvery water release to Tamil Nadu. pic.twitter.com/96SwE38HF6
— ANI (@ANI) September 29, 2023
