रविवार, 8 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 29 people dead so far due to heavy rains in Telangana
Last Modified: हैदराबाद , शनिवार, 7 सितम्बर 2024 (20:27 IST)

Weather Update : तेलंगाना में भारी बारिश से अब तक 29 लोगों की मौत, राज्य के 29 जिले बाढ़ प्रभावित घोषित

Weather Update : तेलंगाना में भारी बारिश से अब तक 29 लोगों की मौत, राज्य के 29 जिले बाढ़ प्रभावित घोषित - 29 people dead so far due to heavy rains in Telangana
29 people dead so far due to heavy rains in Telangana : तेलंगाना में हाल में हुई भारी बारिश और बाढ़ में 29 लोगों की मौत हो गई। 31 अगस्त से तीन सितंबर के बीच दर्ज की गई वर्षा के आधार पर राज्य के 33 में से 29 जिलों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया गया है। प्रभावित जिलों को राहत कार्य के लिए तीन-तीन करोड़ रुपए जारी किए जा रहे हैं।
 
राज्य की एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रदेश सरकार की मुख्य सचिव शांति कुमारी ने बताया कि 31 अगस्त से तीन सितंबर के बीच दर्ज की गई वर्षा के आधार पर राज्य के 33 में से 29 जिलों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित जिलों को राहत कार्य के लिए तीन-तीन करोड़ रुपए जारी किए जा रहे हैं।
जिलाधिकारियों के साथ टेलीकॉन्‍फ्रेंस में कुमारी ने उन्हें भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान पर सोमवार दोपहर से पहले विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा। मुख्य सचिव ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के परिजनों को अनुग्रह राशि दी जाएगी और जिलाधिकारियों से उन 29 लोगों का ब्यौरा भेजने को कहा गया है, जिनकी जान चली गई।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी सोमवार को राहत और पुनर्वास उपायों पर विचार-विमर्श के लिए एक बैठक करेंगे। राज्य सरकार ने प्रारंभिक अनुमान के अनुसार बारिश और बाढ़ से 5,438 करोड़ रुपए का नुकसान होने का अनुमान जताया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
जयशंकर ने कहा, दुनिया में अमेरिका और चीन के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा