सम्बंधित जानकारी
- संदेशखाली का गुनाहगार शाहजहां शेख गिरफ्तार
- PM मोदी आज मध्य प्रदेश को देंगे 17500 करोड़ की सौगात, ये परियोजनाएं होंगी शुरू
- बढ़ सकती है '1 वाहन, 1 FASTag' लागू करने की समय सीमा
- Delhi Lok Sabha Election : दिल्ली में 7 सीटों के लिए भाजपा चुनाव समिति ने सौंपी संभावित उम्मीदवारों की सूची
- ADR 2022-23 : राष्ट्रीय दलों ने घोषित की 3077 करोड़ रुपए की आय, जानिए BJP की कितनी है हिस्सेदारी...
Live Updates : बशीरघाट कोर्ट में शाहजहां शेख की पेशी, 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
29 February live updates : संदेशखाली के आरोपी शाहजहां शेख को पुलिस ने गिरफ्तार कर बशीरघाट कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसे 10 दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया।
10:54 AM, 29th Feb
शाहजहां शेख को पुलिस ने बशीरघाट कोर्ट में पेश किया, प्रर्वतन निदेशालय की टीम पर हमले के मामले में हुई गिरफ्तारी। अदालत ने शाहजहां शेख को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, पुलिस ने मांगी थी 15 दिन की हिरासत।
#WATCH | West Bengal | TMC leader Sheikh Shahjahan brought to Basirhat Court lockup after his arrest.
— ANI (@ANI) February 29, 2024
ADG (South Bengal) Supratim Sarkar said that he has been arrested in a case which happened on 5th January 2024 where ED officers were assaulted during the course of raid they… pic.twitter.com/ItD5468T3s
07:57 AM, 29th Feb
संदेशखाली हिंसा के आरोपी और TMC नेता शाहजहां शेख को पश्चिम बंगाल पुलिस ने उत्तर 24 परगना के मिनाखान इलाके से गिरफ्तार किया। उसे आज दोपहर बशीरहाट कोर्ट ले जाया गया।
संदेशखाली मामले में शेख शाहजहां की गिरफ्तारी पर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा कि भाजपा के लगातार आंदोलन के चलते यह सरकार शेख शाहजहां की गिरफ्तारी के लिए बाध्य हुई। पहले तो यह सरकार मान ही नहीं रही थी कि ऐसा कुछ हुआ है। आज हमारे और संदेशखाली की माताओं-बहनों के आंदोलन के वजह से सरकार और ममता बनर्जी शेख शाहजहां की गिरफ्तारी के लिए बाध्य हुई।
#WATCH | Sandeshkhali incident | On the arrest of TMC leader Sheikh Shahjahan, West Bengal BJP president Sukanta Majumdar says, "Due to the continuous agitation by the BJP, this government was compelled to arrest Sheikh Shahjahan. The government was in denial mode. They were not… pic.twitter.com/UuQ2IGA0Dj
— ANI (@ANI) February 29, 2024
07:55 AM, 29th Feb
किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि खनौरी और शंभू बॉर्डर पर मार्च का आज 17वां दिन है। हमें जानकारी मिली है कि शुभकरण सिंह की मृत्यु के मामले में आईपीसी की धारा 302 और 114 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही आज हम शुभकरण सिंह के शव को खनौरी बॉर्डर पर ले जाएंगे और उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।
07:54 AM, 29th Feb
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को एक वीडियो लिंक द्वारा 17500 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास या उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी उज्जैन शहर में भारतीय पंचांग या समय गणना प्रणाली पर आधारित विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का भी वर्चुअल तौर पर उद्घाटन करेंगे। यह अपनी तरह की विश्व की पहली घड़ी है।
अगला लेख
