सम्बंधित जानकारी
- प्रशांत किशोर ने बताया, लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिलेंगी कितनी सीटें
- शिवराज बोले, कांग्रेस और नेहरू ने भारत को तोड़ा, PM मोदी पीओके को वापस लेंगे
- कंगना ने विक्रमादित्य को कहा बिगड़ैल शहजादा, मां पर भी किया तंज
- केजरीवाल ने मोदी पर लगाया आप व झामुमो को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप
- योगी ने साधा इंडिया गठबंधन पर निशाना, कहा- यह जाति और धर्म में बांटकर देश को लूटना चाहता है
Live : हेमंत सोरेन को नहीं मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार
22 may updates : झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से एक बार फिर राहत नहीं मिली। अदालत ने सोरेन की अंतरिम जमानत याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। साथ ही कड़ी फटकार लगाई। पल पल की जानकारी...
01:21 PM, 22nd May
झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से एक बार फिर राहत नहीं मिली। अदालत ने सोरेन की अंतरिम जमानत याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। तथ्यों को छिपाने पर सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बाद हेमंत सोरेन के वकील गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका वापस लेने पर राजी हुए।
10:54 AM, 22nd May
-भाजपा ने भोजपुरी गायक पवन सिंह को पार्टी से निष्कासित किया। काराकाट से उपेंद्र कुशवाह के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं पवन सिंह।
-कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की दिल्ली रैली रद्द।
-कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की दिल्ली रैली रद्द।
10:00 AM, 22nd May
लोकसभा चुनाव के लिए 5 चरणों में मतदान हो चुका है। इस बीच राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर ने दावा किया कि भाजपा को लोकसभा चुनाव में पिछले चुनाव के करीब सीटें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि मोदी की पार्टी को 270 से कम नहीं 370 तो बिल्कुल नहीं।
09:30 AM, 22nd May
-यूपी और दिल्ली तक पीएम मोदी की सभा, ममता के गढ़ में गरजेंगे अमित शाह और जेपी नड्डा
-कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की दिल्ली, राहुल गांधी की हरियाणा और प्रियंका की झारखंड में रैली
-लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में लगभग 62.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो 2019 की तुलना में 1.97 प्रतिशत कम है।
