1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. atishi says bjp is stopping delhi water before voting

आतिशी का दावा, वोटिंग से पहले भाजपा ने रोका दिल्ली का पानी

atishi
Atishi attacks bjp : दिल्ली सरकार में मंत्री और वरिष्‍ठ आप नेता आतिशी ने दावा कि कि भाजपा साजिश के तहत दिल्ली को हरियाणा से मिलने वाले पानी को रोक रही है। वह मतदान से पहले दिल्ली के लोगों को परेशान करने के लिए ऐसा कर रही है। ALSO READ: PM मोदी की रैली से पहले दिल्ली में सुरक्षा सख्‍त, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
 
आतिशी ने कहा कि भाजपा दिल्ली में सातों सीट हार रही है। इससे परेशान होकर पार्टी ने दिल्ली में AAP और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ साजिश रचना शुरू कर दिया। 25 मई को होने वाले मतदान से पहले, भाजपा ने AAP और दिल्ली के लोगों को परेशान करने के लिए एक नई साजिश रची है। इस साजिश के तहत, भाजपा ने अपनी हरियाणा सरकार के माध्यम से दिल्ली को मिलने वाला यमुना का पानी रोका जा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि यमुना का पानी हरियाणा सरकार द्वारा साजिशन रोका जा रहा है। 11 मई से हर रोज यमुना जी का जल स्तर लगातार नीचे आ रहा है। 25 मई की वोटिंग से पहले बीजेपी दिल्ली में पानी की त्राहि-त्राहि मचाने की साजिश रच रही है। मैं दिल्ली की जनता को सचेत करना चाहती हूं - भाजपा के षडयंत्र में मत फंसो। 
 
आप नेता ने कहा कि हम तुरंत हरियाणा सरकार को पत्र लिखेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो हम न्यायालय में अर्जी भी लगाएंगे। अगर हरियाणा सरकार को लिखे हमारे पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो जरूरत पड़ने पर हम सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। ALSO READ: स्वाति मालीवाल ने बताया, किस तरह डाला जा रहा है AAP नेताओं पर दबाव?
 
उन्होंने कहा कि इस साजिश से निपटने के लिए हमने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिल्ली जल बोर्ड को इसके लिए निर्देश दे दिया गये हैं। पानी के टैंकरों की संख्या बढ़ाने को कह दिया गया है और बोरवेल के चलने का समय भी बढ़ा दिया गया है। हम इस मामले में हरियाणा सरकार से भी बात कर रहे हैं और जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दाखिल करेंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
पुरी में किसको मिलेगा भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद, BJD और BJP में कड़ी टक्कर