1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 2 killed in a tragic accident in Delhi

दिल्ली में हुआ दर्दनाक हादसा, मकान गिरने से 2 लोगों की मौत

Delhi
नई दिल्ली। दिल्ली के बेगमपुर इलाके में शुक्रवार तड़के एक मकान गिरने से मकान के 4 लोग दब गए और इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 1 गंभीर रूप से घायल हो गया है। 1 को सकुशल बचाकर अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 
बेगमपुर इलाके में यह घटना सुबह तकरीबन 4.15 बजे के आसपास घटी। सूचना मिलने के बाद दमकल की 4 गाड़ियों को रेस्क्यू के लिए भेजा गया था। यहां 4 में से 2 लोगों की मौत हो गई वहीं 1 गंभीर व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में दिल्‍ली पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक को गिरफ्तार किया था।
 
दिल्ली में बरसात के समय अक्सर बिल्डिंग गिरने की खबरें सामने आती रहती हैं। राजधानी में ऐसी जर्जर 
इमारतें लाखों की संख्‍या में हैं जिससे हादसे का हमेशा अंदेशा बना रहता है।
अगला लेख
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी हुए कोरोना संक्रमित