1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 2 drones seen near international border in punjab

पंजाब में LOC के पास दिखे 2 ड्रोन, सतर्क BSF जवानों ने गोलियां चलाकर भगाया

Drone
चंडीगढ़। पंजाब में गुरदासपुर जिले के कस्सोवाल इलाके में भारत और पाकिस्तान के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने जब शनिवार रात ड्रोन पर गोलियां चलाईं तो यह पाकिस्तानी सीमा की ओर लौट गया।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने जब शनिवार रात ड्रोन पर गोलियां चलाईं तो यह पाकिस्तानी सीमा की ओर लौट गया। उन्होंने कहा कि बीएसएफ कर्मियों ने ड्रोन पर कम से कम 96 गोलियां चलाईं और पांच रोशनी बम भी फेंके। उन्होंने बताया कि खोज अभियान चल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि अमृतसर जिले के चन्ना पतन इलाके में शनिवार रात 11 बजकर 46 मिनट पर एक अन्य ड्रोन देखा गया। बीएसएफ के जवानों ने उस पर 10 गोलियां चलाईं, जिसके बाद ड्रोन वापस चला गया। उन्होंने कहा कि तलाश अभियान जारी है।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour
अगला लेख
MCD चुनाव : दिल्ली में 14 रोड शो करेगी भाजपा, केजरीवाल बोले- जनता देगी करारा जवाब