1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 1971 war commander Major General Laxman Singh Lehal dies

1971 के युद्ध में कमांडर रहे मेजर जनरल लेहल का निधन

Major General Laxman Singh Lehal
नई दिल्ली। वर्ष 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान साहस और पराक्रम दिखाने वाली सेना की 20 माउंटेन डिवीजन के कमांडर रहे मेजर जनरल (अवकाशप्राप्त) लक्ष्मण सिंह लेहल का निधन हो गया। वे 97 साल के थे और उन्होंने यहां 17 जून को अंतिम सांस ली। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लेहल को 20 माउंटेन डिवीजन की कमान 13 नवंबर 1970 को मिली थी। अधिकारियों ने कहा, 1971 के अभियान में हिल्ली और बोगरा में लड़ी गईं प्रसिद्ध लड़ाइयां पूर्वी मोर्चे पर निर्णायक लड़ाइयां थीं।उन्होंने कहा कि लेहल द्वारा पाकिस्तान की 16वीं इन्फैंट्री डिवीजन का समर्पण कराए जाने की घटना उनके नेतृत्व में पूर्वी मोर्चे पर 20 माउंटेन डिवीजन के शौर्य की गाथा बताती है।

अधिकारियों ने बताया कि लेहल ढाई साल तक 20 माउंटेन डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) रहे।बाद में, 14 मार्च 1974 को वे डिप्टी क्वार्टर मास्टर के रूप में नई दिल्ली आ गए। वह पंजाब के होशियारपुर जिले में पैदा हुए थे और अस्थाई कमीशन अधिकारी के रूप में भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में भर्ती हुए थे। वह 11 जुलाई 1943 को कमीशन अधिकारी के रूप में 1 फील्ड रेजीमेंट में शामिल हुए।
अधिकारियों ने बताया कि लेहल ने 3 फील्ड रेजीमेंट, 301 इन्फैंट्री ब्रिगेड और 20 इन्फैंट्री डिवीजन का भी नेतृत्व किया।(भाषा)
सांकेतिक फोटो
अगला लेख
Coronavirus की चपेट में BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली का परिवार