रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 19 minutes will be very important for Chandrayaan-3
Written By
Last Modified: सोमवार, 21 अगस्त 2023 (16:34 IST)

चांद पर होगा भारत का 'सूर्योदय', चंद्रयान-3 के लिए 19 मिनट होंगे काफी अहम

chandrayaan 3
Chandrayaan 3 news: भारत के चंद्रयान-3 के‍ लिए 23 अगस्त को 19 मिनट काफी महत्वपूर्ण होंगे। इसी अवधि के दौरान चंद्रयान की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग होगी। यदि भारत का चंद्रयान सॉफ्ट लैंडिंग में सफल होता है (जिसकी पूरी उम्मीद है) तो भारत अं‍तरिक्ष के क्षेत्र में नया इतिहास रच देगा। उसके लिए यह नए सूर्योदय से कम नहीं होगा। 
 
दरअसल, 25 किलोमीटर दूर से भारत का चंद्रयान-3 सॉफ्ट लैंडिंग की शुरुआत करेगा। इसकी शुरुआत 23 अगस्त को 5.45 बजे से शुरू होगी। 6 बजकर 4 मिनट पर यह चांद की सतह को छू लेगा। ऐसे में आखिरी के 19 मिनट इसके लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगे। 
 
जानकारी के मुताबिक अभी चंद्रमा पर गहन अंधकार है, लेकिन 23 अगस्त को वहां सूर्योदय होगा। यही कारण है कि इसरो ने 23 अगस्त की तारीख का चयन किया है। ताकि चंद्रयान की लैंडिंग में आसानी हो। इतना ही लैंडर और रोवर दोनों को ही ऊर्जा की जरूरत होगी। वहां सूर्योदय के बाद इन्हें आसानी से ऊर्जा प्राप्त हो सकेगी। 
 
इस बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुछ समय पहले ट्‍वीट कर कहा कि उन्हें भारत के वैज्ञानिकों पर पूरा भरोसा है। 
ये भी पढ़ें
Telangana Assembly Election 2023 : BRS ने जारी की 115 उम्मीदवारों की सूची, CM केसीआर लड़ेंगे 2 सीटों से चुनाव