1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 19 june live updates
Last Updated : बुधवार, 19 जून 2024 (12:01 IST)

Live : भाजपा में शामिल हुईं पूर्व कांग्रेस नेता किरण चौधरी

kiran chaudhary joins bjp
19 june updates : हरियाणा कांग्रेस की पूर्व नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी बुधवार को यहां अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गईं। पल पल की जानकारी...


11:25 AM, 19th Jun
हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पुत्रवधू किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी भाजपा में शामिल।

11:08 AM, 19th Jun
-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय के प्राचीन परिसर का भी उद्धाटन किया।
-नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा तथा अन्य प्रतिनिधि। इस कार्यक्रम में 17 देशों के राजदूत भी शामिल हुए।

10:06 AM, 19th Jun
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नालंदा पहुंचे। कुछ ही देर में नालंदा विश्वविद्यालय को मिलेगी नए कैंपस की सौगात। 

09:59 AM, 19th Jun
मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने एक पोस्ट में लिखा, 'यह हमारे शिक्षा क्षेत्र के लिए बहुत खास दिन है। आज सुबह करीब 10:30 बजे राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया जाएगा। नालंदा का हमारे गौरवशाली अतीत से गहरा नाता है। यह विश्वविद्यालय निश्चित रूप से युवाओं की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने में बहुत मददगार साबित होगा।'

09:56 AM, 19th Jun
वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख, बैंकिंग शेयरों में लिवाली और विदेशी कोषों के प्रवाह के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गए।
 
स्थानीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला लगातार 5वें सत्र में जारी रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 280.32 अंक चढ़कर 77,581.46 अंक के अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 72.95 अंक के लाभ से 23,630.85 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें