1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 16 new faces to reach Delhi assembly

दिल्ली विधानसभा में पहुंचेंगे 16 नए चेहरे, सभी AAP विधायक

Delhi Assembly
नई दिल्ली। दिल्ली की नई विधानसभा में 16 ऐसे चेहरे दिखेंगे, जो पहली बार निर्वाचित होकर सदन पहुंचेंगे। ये सभी नए चेहरे आम आदमी पार्टी के टिकट पर जीते हैं, जिनमें आतिशी, राघव चड्ढा और दिलीप पांडेय शामिल हैं।

कालकाजी सीट से मैदान में उतरीं आतिशी ने भाजपा के धर्मबीर सिंह को 11,393 वोटों के अंतर से हराया है। वे 2019 के लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली सीट से भाजपा के गौतम गंभीर से हार गई थीं। वहीं राजिन्दर नगर सीट से जीतने वाले चड्ढा ने भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरदार आरपी सिंह को 20,058 वोटों से हराया है। वह भी दक्षिणी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव में मैदान में थे लेकिन भाजपा के रमेश बिधुड़ी से हार गए थे।

वहीं 2019 में उत्तरी-पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव हार चुके पांडेय ने तिमारपुर सीट से 24 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। कांग्रेस छोड़कर विधानसभा चुनावों से पहले आप में आईं राजकुमारी ढिल्लो ने भाजपा के तेजिन्दर पाल सिंह बग्गा को हरीनगर सीट से 20 हजार से ज्यादा मतों से हराया है। त्रिनगर सीट से आप की प्रीति तोमर ने भाजपा के तिलकराम गुप्ता को 10,700 से अधिक वोटों से हराया है।
अगला लेख
बड़ी खबर, उत्तराखंड में कर्मचारियों को मुफ्त नहीं मिलेगी बिजली