सम्बंधित जानकारी
- केजरीवाल ने जताई खुशी, देशभर में हो रही सस्ती बिजली की चर्चा
- अब मंदिरों-मस्जिदों से होगा ऐलान, बिजली बिल का करें भुगतान
- बड़ी खबर, 1 लाख से ज्यादा का बिजली के बिल का भुगतान करने वाले अब सहज फॉर्म से फाइल नहीं कर सकेंगे रिटर्न
- 17 लाख का बिल देखकर उड़े किसान के होश, बिजली विभाग की मनमानी से परेशान
- बिजली अधिकारियों की प्रताड़ना से किसान की मौत
बड़ी खबर, उत्तराखंड में कर्मचारियों को मुफ्त नहीं मिलेगी बिजली
नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय की सख्ती के बाद उत्तराखंड विद्युत निगम (यूपीसीएल) समेत उत्तराखंड जल विद्युत निगम (यूजेवीएनएल) और पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन आफ उत्तराखंड (पिटकुल) समेत तीनों निगमों के कर्मचारियों को अब निशुल्क बिजली नहीं मिलेगी।
मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन तथा न्यायमूर्ति रमेश चंद्र खुल्बे की युगलपीठ ने मंगलवार को देहरादून के आरटीआई क्लब उत्तराखंड की ओर से दायर जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिए हैं।
यूपीसीएल ने उच्च न्यायालय में दिए एक शपथपत्र बताया कि सभी कर्मचारियों तथा अधिकारियों के लिए निशुल्क बिजली के बजाय नई दरों का ऐलान कर दिया गया है। इसमें कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों के लिए विभिन्न श्रेणियां बनाई गईं हैं। शपथपत्र में कहा गया है कि तय बिजली से अधिक खर्च किए जाने पर बाजार दर पर भुगतान करना होगा। नई दरें एक अप्रैल 2020 से लागू होंगी।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले उच्च न्यायालय ने एक आदेश जारी कर ले यूपीसीएल, यूजेवीएनएल व पिटकुल समेत तीनों निगमों के प्रबंध निदेशकों को संयुक्त बैठक कर कर्मचारियों को निशुल्क बिजली के मामले में ठोस निर्णय लेने के निर्देश दिए थे।
