इजराइल दौरे पर पीएम मोदी, लॉरेंस बिश्नोई के वकील की गाड़ी पर फायरिंग, दिन की 5 बड़ी खबरें
25 February Updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इजराइल दौरे पर रवाना हो रहे हैं। IMD ने 7 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया। मोदी कैबिनेट ने केरल का नाम केरलम करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इंग्लैंड टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। 25 फरवरी, बुधवार की 5 बड़ी खबरें :
पीएम मोदी की इजराइल यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय इजराइल यात्रा पर रवाना होंगे। बतौर प्रधानमंत्री मोदी की यह दूसरी इजराइल यात्रा है। इससे पहले 2017 में वे इस यहूदी बहुल देश का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने थे। इजराइली पीएम नेतन्याहू से करेंगे मुलाकात। इजराइली संसद को भी संबोधित करेंगे।
केरल का नाम केरलम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में केरल राज्य का नाम बदलकर 'केरलम' करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। केरल विधानसभा से राय प्राप्त होने के बाद केंद्र सरकार आगे की प्रक्रिया पूरी करेगी और संसद में विधेयक पेश करने से पहले राष्ट्रपति की सिफारिश प्राप्त की जाएगी।
7 राज्यों में बारिश और ओले का अलर्ट
देश के कई राज्यों में अब तापमान बढ़ने लगा है। सर्दियों की विदाई के बीच मौसम विभाग ने देश के 7 राज्यों में बारिश, ओले और 40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी दी गई है।
लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर फायरिंग
राजधानी दिल्ली में मंगलवार देर रात लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक खत्री की गाड़ी पर जबरदस्त फायरिंग हुई। अज्ञात बदमाशों ने कार पर कई राउंड फायरिंग की जिसमें वकील के साथ बैठे एक शख्स को गोली लग गई। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ALSO READ: Delhi में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर फायरिंग
इंग्लैंड T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में
कप्तान हैरी ब्रुक की शतकीय पारी की मदद से इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 164 रन बनाए। इंग्लैंड ने 5 गेंदे शेष रहते लक्ष्य हासिल किया। आज श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच होगा करो या मरो का मुकाबला।
ALSO READ: शतकवीर कप्तान हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड को पहुंचवाया सेमीफाइनल, पाकिस्तान बाहर
edited by : Nrapendra Gupta