1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. rajeev chandrashekhar writes letter to PM Modi on Keralam
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 13 जनवरी 2026 (14:57 IST)

केरलम होगा केरल का नाम, राजीव चंद्रशेखर ने लिखी पीएम मोदी को चिट्टी

rajeev chandrashekhar
Kerala News in hindi : केरल का नाम बदलकर केरलम करने के एलडीएफ सरकार के प्रस्ताव को केरल भाजपा ने भी समर्थन दिया है। राज्य की भाजपा इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को पत्र लिखकर अपना समर्थन दिया है। केरल की एलडीएफ सरकार ने केरल का नाम बदलकर केरलम करने का प्रस्ताव दिया है। विधानसभा से मंजूरी मिलने के बाद केंद्र सरकार के पाले में है।
 
पत्र में चंद्रशेखर ने लिखा कि नाम बदलने से राज्य में कट्टरपंथी ताकतों पर नकेल कसने में मदद मिलेगी, जो धर्म के आधार पर राज्य में अलग-अलग जिले बनाए जाने की मांग कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि राज्य विधानसभा इस प्रस्ताव को पारित कर चुकी है। भाजपा की विचारधारा भाषा, संस्कृति और परंपराओं को बचाने में आधारित है। पार्टी केरल को हमेशा केरलम के रूप में ही देखती है क्योंकि इस राज्य का हजारों वर्षों का इतिहास और संस्कृति है।
 
गौरतलब है कि केरल विधानसभा ने अगस्त 2024 को एकमत होकर एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें केरल का नाम बदलकर केरलम करने की मांग की गई थी। इस प्रस्ताव में केंद्र सरकार से मांग की गई थी कि राज्य का नाम बदलकर केरलम कर दिया जाए और संविधान की आठवीं अनुसूची में भी नाम बदला जाए।
edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
विजय सिन्हा के दही चूड़ा भोज में तेज प्रताप यादव, गरमाई बिहार की सियासत