12 मार्च : आज इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर
नई दिल्ली। कोरोनावायरस, विधानसभा चुनाव, ममता बनर्जी और क्वाड देशों की बैठक में पीएम मोदी समेत इन खबरों पर शुक्रवार, 12 मार्च को रहेगी सबकी नजर...
07:48 AM, 12th Mar
महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों में बढ़ोतरी पर चिंता प्रकट करते हुए केंद्र ने लोगों को सावधान और सतर्करहने तथा लापरवाही नहीं बरतने की सलाह दी क्योंकि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है।
07:47 AM, 12th Mar
नंदीग्राम में कथित हमले में चोटिल हुईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की स्वास्थ्य स्थिति में मामूली सुधार हुआ है और वह स्थिर हैं। इस बीच ममता ने कहा कि वह जल्द ही व्हील चेयर से चुनाव प्रचार करेंगी।
07:46 AM, 12th Mar
दादागीरी दिखाते चीन पर नकेल कसने के लिए शुक्रवार को दुनिया के चार शक्तिशाली देशों के बीच बड़ी बैठक होने वाली है। क्वाड ढांचे के तहत शुक्रवार को पहले शिखर सम्मेलन में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेता हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श करेंगे।

