मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 11 september : big news
Written By
Last Updated : शनिवार, 11 सितम्बर 2021 (15:43 IST)

गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने पद छोड़ा, इन बड़ी खबरों पर आज सबकी नजर...

गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने पद छोड़ा, इन बड़ी खबरों पर आज सबकी नजर... - 11 september : big news
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तरीय वार्ता, कोरोनावायरस, अफगानिस्तान में तालिबान समेत इन खबरों पर शनिवार, 11 सितंबर को रहेगी सबकी नजर...
 

03:34 PM, 11th Sep
गुजरात के मुख्‍यमंत्री विजय रुपाणी ने शनिवार को राज्यपाल से मिलकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि अब मैं संगठन में काम करना चाहता हूं। 

12:53 PM, 11th Sep
मुंबई में उपनगर साकीनाका में एक टेंपो के अंदर 34 वर्षीय एक महिला के साथ बलात्कार किया गया और बेरहमी से उस पर हमला किया गया। इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

12:27 PM, 11th Sep
मुंबई में उपनगर साकीनाका में एक टेंपो के अंदर 34 वर्षीय एक महिला के साथ बलात्कार किया गया और बेरहमी से उस पर हमला किया गया। इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई।

11:53 AM, 11th Sep
हरियाणा के करनाल में शनिवार को किसानों और प्रशासन के बीच कई मुद्दों पर सहमति बनने के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। प्रशासन और किसान नेताओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की न्यायिक जांच कराने की घोषणा की गई। यह जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस करेंगे। जांच पूरी होने तक एसडीएम आयुष सिन्हा को लंबी छुट्टी पर भेज दिया गया है।

10:41 AM, 11th Sep
अफगानिस्तान में नई सरकार के ऐलान के बाद तालिबान ने फैसला किया है कि वह 9/11 को अमेरिका पर आतंकी हमले की 20वीं बरसी पर सरकार का शपथग्रहण समारोह नहीं करेगा। 11 सितंबर 2001 को अमेरिकी इतिहास के सबसे घातक आतंकवादी हमले में 2,977 लोग मारे गए थे।

08:52 AM, 11th Sep
दिल्ली-NCR में शनिवार सुबह से दिल्ली-NCR में भारी बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से राजधानी दिल्ली में कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भर गया। मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार और रविवार को आरेंज अलर्ट जारी किया है।

08:52 AM, 11th Sep
उत्‍तराखंड के कई जिलों में शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की वजह से लोगों में दहशत फैल गई और वे अपने घरों से बाहर निकल आए। रिक्‍टर स्‍केल पर इसकी तीव्रता 4.9 मापी गई।

08:50 AM, 11th Sep
संयुक्त राष्ट्र की एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि अफगानिस्तान में प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री समेत तालिबान प्रशासन के अनेक सदस्यों के नाम संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंध सूची में शामिल हैं और सुरक्षा परिषद को प्रतिबंधों की सूची पर कदमों को लेकर फैसला करने की जरूरत है। अधिकारी ने चेतावनी दी कि आईएसआईएल-के सक्रिय बना हुआ है और फिर से मुंह उठा सकता है।

08:46 AM, 11th Sep
केरल सरकार ने 5 सितंबर को निपाह वायरस के चलते जान गंवाने वाले 12 वर्षीय लड़के के घर के आसपास तीन किलोमीटर के दायरे में घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया है।