• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. भारतीय सेना का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
Written By
Last Updated : शनिवार, 23 फ़रवरी 2019 (19:53 IST)

भारतीय सेना का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

भारतीय सेना का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब - भारतीय सेना का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना द्वारा शनिवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी की। भारतीय सैनिकों ने भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।
 
जानकारी के मुताबिक पाक सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के एलओसी पर मौजूद नौशेरा सेक्टर में छोटे हथियारों से फायरिंग और मोर्टार दागे गए। जवाब में भारतीय सैनिकों ने भी तगड़ा पलटवार किया।
 
दूसरी ओर पुलवामा हमले के बाद पहली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथसिंह मैराथन बैठक कर रहे हैं।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में पाक की ओर से गोलीबारी : भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित हिंदुमलकोट सीमा पर तारबंदी के दूसरी ओर पाकिस्तान की ओर से शनिवार को गोलीबारी की गई।
 
गोलीबारी की सूचना किसानों ने सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों को दी। इस पर सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने सीमा चौकी पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
श्रीगंगानगर के पुलिस अधीक्षक हेमंत शर्मा ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि सीमा पार से जिन लोगो ने फायरिंग की है वे शिकारी हैं। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने पड़ोसी देश के अधिकारियों को शिकार की गतिविधियों पर अंकुश लगाने को कहा है। 


उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने शुक्रवार को पीओके में नियंत्रण रेखा (LoC) का दौरा किया था।