ganesh chaturthi
✕

राजनाथ सिंह बोले, मध्यप्रदेश में चौथी बार भी भाजपा की ही सरकार बनेगी

Updated: बुधवार, 21 नवंबर 2018 (17:34 IST)
हरदा। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मध्यप्रदेश में लगातार चौथी बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार बनने का दावा करते हुए कांग्रेस को बिन दूल्हे की बारात बताया है।
 
 
सिंह ने बुधवार को यहां हरदा जिले की खिरकिया तहसील में भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री कमल पटेल के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से सुशासन पर मतदान करने की अपील करते हुए भाजपा को प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाने का अवसर दिए जाने की बात करते उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार ने प्रदेश के हालात बदल दिए हैं, पूरे प्रदेश में सड़कों और नहरों का जाल बिछा दिया है।
 
उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान एक दशक से अधिक समय से प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, इसके बावजूद उनमें आज तक पद का अहंकार नहीं देखा गया जबकि कांग्रेस के राज में क्या मुख्यमंत्री, क्या विधायक, सभी अतिविशिष्ट हो गए थे। भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य की पहचान से उभारकर विकसित प्रदेश बनाया है।
 
सिंह ने दावा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में लगातार चौथी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है, यह दावा मैं नहीं कर रहा बल्कि देश और दुनिया के प्रमुख राजनीतिक विश्लेषक ऐसा मानते है।
 
उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जिस पार्टी ने अभी तक प्रदेश में अपना नेता ही नहीं चुना, उनसे भविष्य में क्या उम्मीद की जा सकती है? प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति उस बारात जैसी है जिसके कि दूल्हे का कोई आता-पता नहीं है। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख