1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2018
  3. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. Madhya Pradesh Congress Kamal Nath, Madhya Pradesh assembly election,

मध्यप्रदेश में किसी पार्टी को बहुमत नहीं, कांग्रेस ने किया सरकार बनाने का दावा

Madhya Pradesh Congress
मध्यप्रदेश में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। कांग्रेस को 113 सीटों पर जीत मिली है जबकि भाजपा 109 सीटों पर विजय हुई है। एक सीट पर गिनती चल रही है। इस सीट पर कांग्रेस की बढ़त है। 
 
 
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को अकेले के दम पर स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। चुनाव आयोग ने 229 सीटों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक कांग्रेस 113 सीटों के साथ प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा को 109 सीटें मिली हैं। बसपा को 2 और सपा को 1 और निर्दलीय को 4 सीटें मिली हैं। 24 घंटे बाद भी एक सीट पर गिनती जारी है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार कमलनाथ ने देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर दावा किया कि उनके पास स्पष्ट बहुमत है। कमलनाथ का दावा है कि सभी निर्दलीय विधायकों ने कांग्रेस को समर्थन देने का भरोसा दिया है। कमलनाथ के इस पत्र के बाद अब प्रदेश की सियासत गरमा गई है। सभी की निगाहें अब राजभवन पर टिक गई हैं।
अगला लेख
मध्यप्रदेश चुनाव परिणाम : 12 दिसंबर को साफ हुई तस्वीर, किसी पार्टी को नहीं मिला बहुमत, कांग्रेस बनी सबसे बड़ी पार्टी, किया सरकार बनाने का दावा