गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. टेक्नोलॉजी
  3. मोबाइल मेनिया
  4. Xiaomi 13 series launched
Written By
Last Modified: मंगलवार, 13 दिसंबर 2022 (17:38 IST)

Leica cameras के साथ लॉन्च हुए Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro, कीमत है बेहद कम

Leica cameras के साथ लॉन्च हुए Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro, कीमत है बेहद कम - Xiaomi 13 series launched
Xiaomi ने अपनी नई 13 series के मॉडल्स को लॉन्च कर दिया है।हालांकि अभी इन्हें ग्लोबली लॉन्च नहीं किया गया है। इस सीरीज को अभी चीन में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन भारत में जल्द ही लॉन्च होंगे।
 
Xiaomi flagship phones में नई डिजाइन के साथ ही कई धमाकेदार फीचर्स भी हैं। कीमत की बात करें तो Xiaomi 13 बेस मॉडल की कीमत CNY 3,999 (करीब 47,340 रुपए) है, जो 8GB + 128GB का है। इन मॉडल्स की कीमत भी काफी कम है।
 
दोनों स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 2 chipset से पावर्ड है। Xiaomi 13 का  flat-ish डिजाइन है। Xiaomi 13 में 6.36-inch AMOLED display 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। 
 
Xiaomi 13 में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें 50-megapixel OIS sensor 10-megapixel telephoto lens जो Leica के द्वारा प्रोवाइड है और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर है। 
 
दूसरी तरफ Xiaomi 13 Pro में कैमरे की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा, 1 इंच sensor जिसे पहली बार Xiaomi 12S Ultra में देखा गया था। इसके अलावा 50-megapixel telephoto Leica lens है।
ये भी पढ़ें
खड़गे ने संसद में उठाया सवाल, भारत की सुरक्षा व क्षेत्रीय अखंडता को खुलेआम चुनौती दे रहा है चीन