सम्बंधित जानकारी
- Oppo ने लांच किया भारत में अपना सबसे सस्ता स्मार्टफोन A74 5G, जानिए कीमत और फीचर्स
- Oppo A54 हुआ लांच, 5000mAh की बैटरी, Triple Rear Camera जैसे धमाकेदार फीचर्स
- A74 5G : Oppo के इस धमाकेदार स्मार्टफोन की कीमत हुई लीक, 20 अप्रैल को होगा लांच, मिलेंगे दमदार फीचर्स
- OnePlus Watch भारत में लांच, नींद आने पर खुद बंद कर देगी आपका टीवी
- iQOO Neo 5 हुआ लॉन्च, सस्ता होने के साथ ही हैं दमदार फीचर्स
5,000mAh की दमदार बैटरी और धांसू फीचर्स के साथ भारत में लांच हुआ Oppo A53s 5G
Oppo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo A53s 5G लांच कर दिया है। फोन के खास फीचर्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल है। इसमें मीडिया टेक Dimensity SoC प्रोसेसर और 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
Oppo A53s 5G के 6GB रैम और 128GB मॉडल की भारतीय बाजार में कीमत 14,990 है। फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को 16,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। फोन की भारत में बिक्री 2 मई को शुरू होगी। स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है।
इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमेरी सेंसर f/2.2 लेंस के साथ, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर f/2.4 लेंस के साथ, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर f/2.4 अपर्चर के साथ शामिल है। फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा f/2.0 लेंस के साथ दिया गया है।
यह डुअल सिम (नैनो) फोन है। इसमें एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ ColorOS 11.1 मौजूद है। इसमें 6.52 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले 88.7 फीसदी स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। स्मार्टफोन में मीडिया टेक Dimensity 700 SoC प्रोसेसर और Mali-G57 MC2 GPU है।
इसमें 8GB तक की रैम और 128GB का स्टोरेज दिया गया है, जिसे डेडिकेटेड माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 5G, 4G, वाईफाई, GPS, ब्लूटूथ v5 और चार्जिंग के लिए एक यूएसबी टाइप सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर फोन में हैं। फोन में 5,000mAh की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक यह बैटरी 17.74 घंटों का लगातार वीडियो प्लेबैक दे सकती है।
